Amazon Deals on 108MP Camera Phones: 108MP कैमरा वाले बजट फोन, कीमत 20000 से कम
Amazon Deals on 108MP Camera Phones: अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं और बजट के अंदर सस्ता फोन खरीदना चाह रहे हैं, तो आपके लिए 20 हजार से कम का बजट परफेक्ट रहेगा। 20 हजार से कम में मिलेंगे 108MP कैमरा फोन। यहां देखें बंपर डील।
Published By: Manisha | Published: May 01, 2024, 06:06 PM (IST)
हाइलाइट
- 108MP कैमरा वाले सस्ते फोन
- दाम 20 हजार से कम
- Amazon पर मिल रही सुपर डील
Amazon Deals on 108MP Camera Phones: अगर आप अच्छे कैमरे वाला फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए 108MP कैमरा वाला फोन बेस्ट रहेगा। खास बात यह है कि 108MP कैमरा स्मार्टफोन को आप Amazon सेल के दौरान बंपर डील व डिस्काउंट ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। इन फोन पर अलग से बैंक कार्ड डिस्काउंट ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। यहां देखें 20 हजार से कम की कीमत में मिलने वाले बेस्ट फोन की लिस्ट, जिसमें मिलेगा 108MP कैमरा।
TECNO POVA 6 PRO 5G
TECNO POVA 6 PRO 5G के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो टेक्नो के इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 32MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है। फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
Realme 12 5G
Realme 12 5G फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 17,399 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो रियलमी के इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
Redmi Note 13 5G
Redmi Note 13 5G फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल को 18,999 रुपये में खरीदा ज सकता है। HDFC बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 1750 रुपये का ऑफ भी मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.67 इंच का FHD+ pOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, यह फोन Mediatek Dimensity 6080 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।