Amazon Offers: 108MP कैमरा वाले 5G फोन पर ऑफर्स की बारिश, सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका
Amazon offer on 108MP camera 5G smartphones: अगर आप सस्ते में अच्छे कैमरे और 5G कनेक्टिविटी वाला फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको 20 हजार से कम में 108MP कैमरा फीचर्स मिलते हैं। यहां देखें बेस्ट डील्स।
Published By: Manisha | Published: Feb 07, 2024, 06:33 PM (IST)
हाइलाइट
- 108MP कैमरा वाले फोन Amazon से सस्ते में खरीदें
- 20 हजार से कम में मिलेंगे 108MP कैमरा वाले कई ऑप्शन
- फोन में मिलेगी 5G कनेक्टिविटी
Amazon Offers: अगर आप सस्ते में अच्छे कैमरा वाला नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon पर आपको शानदार डील व डिस्काउंट ऑफर्स मिलेंगे। अमेजन पर कई 5G फोन को आप सस्ते में खरीद सकते हैं, जो कि 108MP कैमरा के साथ आते हैं। इसमें Realme, Redmi और Oneplus जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन खरीद के लिए उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि इन फोन को आप घर बैठे नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके ऑर्डर कर सकते हैं। यहां देखें टॉप डील्स।
Realme 11 5G
Realme 11 5G स्मार्टफोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल को Amazon से 16,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 1259 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी के इस फोन में 6.72 इंच का Full HD+ डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह फोन Dimensity 6100+ 5G प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल को Amazon से 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। ऐसे में इसे 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो वनप्लस के इस फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Redmi Note 13 5G
Redmi Note 13 5G स्मार्टफोन के 6GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल को Amazon से 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। HDFC बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 1000 रुपये का ऑफ दिया जा रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में 6.67 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन Mediatek Dimensity 6080 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।