Amazon Mega Electronics Days: सस्ते में खरीदना है गेमिंग लैपटॉप? 50 हजार से कम में खरीदें ये ऑप्शन

Amazon Mega Electronics Days सेल का आज आखिरी दिन है। इस सेल के दौरान गेमिंग लैपटॉप के दाम काफी कम हो गए हैं। अगर आप अपने लिए नया गेमिंग लैपटॉप खरीदने की सोच रहे थे, तो यहां देखें 50 हजार से कम में मिल रहे ऑप्शन।

Published By: Manisha | Published: May 15, 2024, 06:38 PM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon Mega Electronics Days सेल का आज आखिरी दिन
  • गेमिंग लैपटॉप पर मिल रही सुपर डील
  • 50 हजार से कम में खरीदें ये लैपटॉप

Amazon पर इन दिनों Mega Electronics Days सेल चल रही है। यह सेल 8 मई को शुरू हुई थी, जो कि 15 मई तक जारी रहेगी। आज इस सेल का आखिरी दिन है। इस सेल के दौरान आपको लैपटॉप्स जैसे इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप अपने लिए बजट के अंदर गेमिंग लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए कई बंपर डील व डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। सेल के दौरान आप कम से कम दाम में गेमिंग लैपटॉप खरीद सकते हैं। यहां देखें 50 हजार से कम के गेमिंग लैपटॉप। और पढें: 4099 रुपये तक सस्ता हुआ OPPO F33 Pro 5G, Flipkart-Amazon दे रहे सस्ते में खरीदने का सुनहरा Chance

HP Victus Gaming Laptop

HP Victus Gaming Laptop को Amazon सेल के दौरान 48,800 रुपये में खरीदा जा सकता है। वैसे इसकी कीमत 63,629 रुपये लिस्ट है। अभी सेल के दौरान इस गेमिंग लैपटॉप पर 23 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। बैंक कार्ड के जरिए इस लैपटॉप पर 2500 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस लैपटॉप में 15.6 इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है। यह 6-core AMD Ryzen 5 5600H से लैस है, जिसमें 8GB RAM व 512GB स्टोरेज मिलती है। इसमें 52.5 Wh बैटरी दी गई है। और पढें: Vivo V70 5G को खरीदने का अभी सुनहरा चांस, इन शॉपिंग साइट पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

Lenovo IdeaPad Gaming

Lenovo IdeaPad Gaming लैपटॉप को Amazon से 44 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ सेल के दौरान 42,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वैसे इसकी कीमत 76,690 रुपये लिस्ट है। बैंक कार्ड के जरिए इस लैपटॉप पर 2000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस लैपटॉप में 15.6 इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है। यह AMD Ryzen 5 5500H से लैस है, जिसके साथ इसमें 8GB RAM व 512GB स्टोरेज दी गई है।

MSI GF63 Thin, Intel Core i5-11260H, 40CM FHD 144Hz Gaming Laptop

MSI GF63 Thin, Intel Core i5-11260H, 40CM FHD 144Hz Gaming Laptop को अमेजन सेल के दौरान 42,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वैसे इसकी कीमत 78,900 रुपये लिस्ट है। अभी सेल के दौरान इस गेमिंग लैपटॉप पर 46 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। बैंक कार्ड के जरिए इस लैपटॉप पर भी 2000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस लैपटॉप में 40 CM FHD (1920x1080) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz का है। यह Intel Core i5 से लैस है, जिसमें 8GB RAM व 512GB स्टोरेज मिलती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।