Amazon Great Republic Day Sale 2024: होम एप्लाइंसेस पर तगड़ी डील, सस्ते मिल रहे टीवी और फ्रिज

Amazon Great Republic Day Sale 2024 सेल शुरू हो गई है। इसमें स्मार्टफोन के साथ-साथ होम एप्लाइंसेस पर भी तगड़ी डील मिल रही है। फ्रिज और टीवी पर 8 हजार तक की छूट है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 13, 2024, 01:36 PM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon Great Republic Day Sale 2024 सेल सभी के लिए शुरू हो गई है।
  • होम एप्लाइंसेस पर भी टॉप डील हैं।
  • फ्रिज और टीवी पर 8 हजार तक की छूट है।

Amazon Great Republic Day Sale 2024 आज यानी 13 जनवरी को दोपहर से सभी शुरू के लिए लाइव हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन और लैपटॉप के अलावा होम एप्लाइंसेस पर भी धमाल डिस्काउंट है। SBI के कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को डिस्काउंट मिलेगा। अभी सेल के तहत फ्रिज, टीवी और वॉशिंग मशीन को छूट के साथ खरीद सकते हैं। आज हम यहां सेल में टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन पर मिल रहे ऑफर्स बता रहे हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2024: सस्ते में खरीदें धांसू फिटनेस बैंड, मिलेंगे हाईटेक फीचर्स

Amazon Great Republic Day Sale 2024 में होम एप्लाइंसेस पर छूट

Sony Bravia 65

Sony Bravia 65 इंच 4K Ultra HD Smart LED गूगल टीवी पर अमेजन सेल में 2000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं, सेल में SBI बैंक के कार्ड पर 4000 रुपये की छूट है। इस टीवी में Netflix, Zee5, Sony Liv, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar जैसे ऐप्स को सपोर्ट मिलता है। टीवी 20W का आउटपुट देता है। इसमें 2 USB पोर्ट के साथ 3 HDMI पोर्ट दिए गए हैं। इसकी कीमत सेल में 77,990 रुपये है। और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2024: हर महीने 1300 से कम देकर घर लाएं Triple-Door Fridge, देखें ऑफर

और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2024: 50, 55 और 58 इंच वाले टीवी पर गजब ऑफर, सस्ते में लाएं घर

Samsung 7 kg Fully-Automatic

सैमसंग की इस फुल ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन पर Amazon Sale में 750 रुपये का कूपन डिस्काउंट है। साथ ही, SBI के कार्ड पर 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट है। इस टॉप लोड मशीन में तीन से चार लोगों के कपड़े धुल जाते हैं। इसके साथ कंपनी दो साल की वारंटी देती है। तीन स्टार वाली इस वशीन में 680 RPM वाली मोटर दी गई है। इसमें चार वॉशिंग प्रोग्राम मिलते हैं। इसकी कीमत 15,790 रुपये है।

Samsung 653 L, 3 Star Fridge

Samsung के इस डबल डोर फ्रिज को अभी सेल में सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस पर 4000 रुपये का कूपन डिस्काउंट है। साथ ही, SBI के कार्ड पर 8000 रुपये की सीधी छूट है। यह फ्रिज कन्वर्टेबल 5-in-1 मोड के साथ आती है। इसमें डिजिटल इन्वेटर कम्प्रेशर दिया गया है। इसमें 409 लीटर फ्रेश फूड कैपेसिटी मिलती है। फ्रिज में फिंगरप्रिंट रेसिस्टेंट भी दिया गया है। इसकी कीमत 81,990 रुपये है। अमेजन सेल में इन सभी प्रोडक्ट पर गजब एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।