Amazon Great Indian Festival Sale आज रात होगी लाइव, 15 हजार से कम में मिलेंगे ये धांसू फोन
Amazon Great Indian Festival Sale आज रात को 12 बजे से शुरू हो जाएगी। आज से सेल प्राइम मेंबर्स के लिए लाइव हो जाएगी।
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 25, 2024, 05:51 PM (IST)
Amazon Great Indian Festival Sale आज रात 12 बजे से प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो जाएगी। सेल में iPhone से लेकर Redmi तक, कई कंपनियों के फोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट मिलेगा। 15 हजार रुपये से कम में दमदार वाले कई स्मार्टफोन्स खरीदने का मौका है। चुनिंदा बैंक के कार्ड पर छूट दी जाएगी। साथ ही, एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। इतना ही नहीं, आप फोन्स को No Cost EMI पर खरीद पाएंगे। आइये, फोन के ऑफर्स जानते हैं।
Amazon Great Indian Festival Sale
iQOO Z9x 5G
इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। फोन 4nm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर और 6000mAh की बैटरी के साथ आता है। यह Android 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर रन करता है। फोन को IP64 रेटिंग मिलती है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। फोन की कीमत 12,998 रुपये से शुरू है। अमेजन सेल में फोन को 10,749 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा।
Realme 70x 5G
रियलमी के इस 5G स्मार्टफोन में 6GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फोन 45W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस है। फोन में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है। इसमें IP54 रेटिंग के साथ आता है। फोन की कीमत 13,498 रुपये से शुरू है। फोन सेल में 11,249 रुपये का मिलेगा।
Samsung Galaxy M35 5G
Samsung Galaxy M35 5G के इस फोन में 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिलता है। फोन में 6.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है। हैंडसेट Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 13MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। हैंडसेट में 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन की कीमत 19,999 रुपये से शुरू है। सेल में डिवाइस 13,749 रुपये का मिलेगा। इन फोन्स पर सेल लाइव होने के बाद और भी कई ऑफर्स देखने को मिलेंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।