Amazon Great Indian Festival Sale 2024: महंगे टैबलेट पर मिलेगी धमाकेदार डील, डील हुई मिस तो होगा अफसोस
Amazon Great Indian Festival Sale 2024 की शुरुआत 27 सितंबर से होने जा रही है। सेल के दौरान आपको टैबलेट्स पर बंपर डील व डिस्काउंट ऑफर मिलने वाला है। सेल से पहले डील्स से उठा पर्दा।
Published By: Manisha | Published: Sep 22, 2024, 01:38 PM (IST)
Amazon Great Indian Festival Sale 2024 के दौरान अगर आप नया टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको कई सुनहरी डील्स मिलने वाली है। सेल के दौरान Samsung, Xiaomi व iPad पर बंपर डील व डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। अमेजन की सबसे बड़ी सेल 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है। सेल के दौरान आपको कई बंपर डील व डिस्काउंट ऑफर्स मिलेंगे। सेल शुरू होने से पहले ई-कॉमर्स जाइंट ने कई प्रीमियम टैब्स पर मिलने वाली डील्स से पर्दा उठा दिया है।
Samsung Galaxy Tab S9 FE
Samsung Galaxy Tab S9 FE को Amazon सेल के दौरान 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत 44,999 रुपये है। ऐसे में सेल के दौरान आपको टैब पर पूरे 25000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो इस टैब में 10.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, टैब Exynos 1380 चिप से लैस है। फोटोग्राफी के लिए टैब में 8MP का कैमरा दिया गया है। टैब की बैटरी 8000mAh की है।
Xiaomi Pad 6
Xiaomi Pad 6 की कीमत 41,999 रुपये लिस्ट है, जिसे Amazon सेल के दौरान 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस पर 22,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस टैब में 11 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, टैब Snapdragon 870 Octa-Core चिप से लैस है। फोटोग्राफी के लिए टैब में 8MP का फ्रंट कैमरा और 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। टैब की बैटरी 8840mAh की है।
iPad 10th Gen
iPad 10th Gen की कीमत 39,900 रुपये लिस्ट है, जिसे Amazon सेल के दौरान 26,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फीचर्स की बात करें, तो इस टैब में 10.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, टैब A14 Bionic चिप से लैस है। सेल के दौरान आईपैड पर धमाकेदार डील ऑफर की जाने वाली है। आपको बस कुछ दिन का इंतजार और करना पड़ेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।