Amazon Great Indian Festival Sale सेल शुरू, 15 हजार से कम में मिल रहे ये 5G फोन
Amazon Great Indian Festival Sale 2023 शुरू हो गई है। स्मार्टफोन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। 15 हजार से कम में कई अच्छे 5G स्मार्टफोन मिल रहे हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 07, 2023, 09:07 AM (IST)
हाइलाइट
- Amazon Great Indian Festival Sale 2023 कल सभी के लिए लािव हो जाएगी।
- इस सेल में चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट मिल रहा है।
- सेल के तहत एक्सचेंज ऑफर भी बेहतरीन हैं।
Amazon Great Indian Festival Sale आज यानी 7 अक्टूबर से प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो गई है। कल से सभी लोगों के लिए सेल लाइव कर दी जाएगी। इसमें स्मार्टफोन समेत लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टी और स्मार्टवॉच आदि पर बंपर छूट है। यह ई-कॉमर्स वेबसाइट की सबसे बड़ी सेल में से एक है। इसमें 5G फोन्स पर भी अच्छे ऑफर्स हैं। सेल में ऑफर्स के साथ कई धांसू फोन्स को 15 हजार से कम में खरीद सकते हैं। आइये, जानते हैं।
Amazon Great Indian Festival Sale
Realme Narzo 60X 5G
रियलमी का यह फोन 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 5000mAh की बैटरी और 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले मिलता है। अमेजन सेल स्मार्टफोन को 10,799 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Redmi 12 5G
अमेजन सेल में रेडमी का यह फोन 10,350 रुपये में मिल रहा है। इसमें 8GB तक RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज दिया गया है। फोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 6.79 इंच के फुल HD+ से लैस है। इसमें 50MP मेन कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है।
iQOO Z6 Lite 5G
अमेजन सेल के तहत वीवो की सब ब्रांड का यह 5G फोन 11749 रुपये में मिल रहा है। इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 6.78 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 6GB RAM के साथ 128GB तक स्टोरेज है।
Samsung Galaxy M14 5G
सैमसंग का यह 5G फोन 6000mAh की पावरफुल बैटरी और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन Exynos 1330 Octa Core प्रोसेसर और 6.6 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले से लैस है।
TECNO Pova 5 Pro 5G
स्मार्टफोन 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज से लैस है। इसमें 5000mAh की बैटरी और Dimensity 6080 प्रोसेसर के साथ 7.68 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। Amazon Great Indian Festival Sale में फोन 12,299 रुपये का मिल रहा है। इस पर 2000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।