Amazon Great Indian Festival Sale 2023 हुई शुरू, सस्ते मिल रहे Redmi के फोन्स

Amazon Great Indian Festival सेल आज से प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट पर अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। रेडमी के फोन पर बंपर छूट है।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 07, 2023, 12:02 AM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon Great Indian Festival सेल शुरू हो गई है।
  • सेल में चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट मिल रहा है।
  • रेडमी के स्मार्टफोन्स को छूट में खरीदने का मौका है।

Amazon Great Indian Festival Sale 2023 आज यानी 7 अक्टूबर, 2023 से प्राइम मेंबर्स के लिए लाइव हो गई है। सभी के लिए सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। इस सेल में SBI के कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है। स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप और टैबलेट आदि को छूट में खरीद सकते हैं। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो अभी अच्छा मौका है। आज यहां Redmi के स्मार्टफोन्स पर मिल रही डील्स बता रहे हैं। आइये, फोन्स, उनकी कीमत और सेल ऑफर्स जानते हैं। और पढें: iPhone 17 Pro, 17, 16, 15 और iPhone Air पर आई धमाकेदार डील, Flipkart-Amazon से सस्ते में खरीदने का मौका

Amazon Great Indian Festival Sale 2023

Redmi 12 5G

यह बेस्ट सेलिंग 5G स्मार्टफोन है। इसमें 8GB तक RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6.79 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह Android 13 पर रन करता है। इसकी कीमत 11,999 रुपये से शुरू है। सेल में 10,350 रुपये का मिल रहा है। इसमें सभी ऑफर्स शामिल हैं। और पढें: Amazon Prime Video में आया Instagram जैसा फीचर, अब स्क्रॉल करते ही मिलेंगी फिल्में और वेब सीरीज

Buy Now on amazon

Redmi Note 12 5G

इस 5G फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 48MP AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन 33W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी से लैस है। इसमें 8GB तक RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन सेल में 13,999 रुपये का मिल रहा है।

Buy Now on Amazon

Redmi Note 11T 5G

रेडमी का यह स्मार्टफोन 8GB तक RAM के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 6.6 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिलता है। सेल में फोन 13,999 रुपये का मिल रहा है।

Buy Now on amazon

Redmi 10 Power

रेडमी का यह फोन भी कई अच्छे फीचर्स के साथ आता है। इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है। इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन अमेजन सेल में 11,249 रुपये का मिल रहा है।

Buy Now on Amazon

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।