Amazon Great Indian Festival Sale 2023: आधे दाम में LG के TV, अमेजन सेल में 50 प्रतिशत तक की छूट
Amazon Great Indian Festival Sale 2023: नया टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अमेजन सेल स्पेशल ऑफर लाई है। अमेजन सेल में LG स्मार्ट टीवी पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। यहां देखें टॉप डील।
Published By: Manisha | Published: Oct 16, 2023, 04:39 PM (IST)
हाइलाइट
- Amazon Great Indian Festival Sale 2023 में सस्ते मिल रहे स्मार्ट टीवी
- LG स्मार्ट टीवी की कीमतें हुई आधी
- 32 इंच से लेकर 64 इंच तक के टीवी पर तगड़ा डिस्काउंट
Amazon Great Indian Festival Sale 2023: फेस्टिव सीजन में ज्यादातर लोग अपने घर के लिए नया टीवी खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी अपना पुराना टीवी अपग्रेड करके इस साल नया टीवी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो Amazon सेल में आपको बंपर डील व डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं। अमेजन ने स्पेशल स्मार्ट टीवी सेल शुरू की है, जिसमें स्मार्ट टीवी पर तगड़ा ऑफ दिया जा रहा है। इस सेल के दौरान LG के स्मार्ट टीवी पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके साथ आप टीवी को आधी कीमत में खरीद सकेंगे। यहां देखें LG के 32 इंच से लेकर 65 इंच तक के स्मार्ट टीवी पर मिल रहे आकर्षक ऑफर्स की डिटेल।
LG 32 inches HD Ready Smart LED TV
LG 32 inches HD Ready Smart LED TV को Amazon से 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत ई-कॉमर्स साइट पर 11,990 रुपये लिस्ट है, लेकिन सेल के दौरान फोन पर 45 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस टीवी को आप 581 रुपये की शुरुआती ईएमआई में भी घर ला सकते हैं। इस टीवी में 32 इंच HD डिस्प्ले, 10W साउंड, Web OS Smart TV जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
LG 43 inches 4K Ultra HD Smart LED TV
LG 43 inches 4K Ultra HD Smart LED TV को अमेजन से 44 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 27,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत साइट पर 49,990 रुपये लिस्ट है। SBI कार्ड के जरिए टीवी पर 5000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस टीवी में 43 इंच 4K Ultra HD डिस्प्ले दिया गया है।
LG 50 inches 4K Ultra HD Smart LED TV
LG 50 inches 4K Ultra HD Smart LED TV को अमेजन पर 43 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 39,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी कीमत साइट पर 69,990 रुपये लिस्ट है। ई-कॉमर्स जाइंट इस टीवी पर 500 रुपये का कूपन दे रही है। साथ ही SBI कार्ड के जरिए टीवी पर 5000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस टीवी में 50 इंच का 4K Ultra HD डिस्प्ले, 20W साउंड, WebOS Smart TV, 1.5GB RAM और 8GB स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं।
LG 55 inches 4K Ultra HD Smart LED TV
LG 55 inches 4K Ultra HD Smart LED TV पर 49 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके साथ इस टीवी को आप 40,633 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत साइट पर 79,990 रुपये लिस्ट है। साथ ही SBI कार्ड के जरिए टीवी पर 5000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। फीचर्स की बात करें, तो इस टीवी में 55 इंच का 4K Ultra HD डिस्प्ले, 1.5GB RAM और 8GB स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
LG 65 inches 4K Ultra HD Smart LED TV
LG 65 inches 4K Ultra HD Smart LED TV की कीमत अमेजन पर 1,14,990 रुपये लिस्ट है। हालांकि, सेल में इस टीवी पर 44 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 63,990 रुपये हो जाएगी। इतना ही नहीं इस टीवी पर 1000 रुपये का कूपन भी दिया जा रहा है। साथ ही SBI कार्ड पर 5000 रुपये तक का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। यह टीवी 65 इंच 4K अल्ट्रा-एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें भी 20W साउंड, 1.5GB RAM और 8GB स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।