Amazon Great Freedom Sale आज से हुई शुरू, iPhone 15 से लेकर 16 तक सब कुछ सस्ता, सेल में मिल रही है इतने हजार की छूट
Amazon की Great Freedom Sale 2025 आज से शुरू हो चुकी है, जिसमें iPhone 15 से लेकर iPhone 16 Pro Max तक मिल रहे हैं बंपर डिस्काउंट में। ऊपर से SBI कार्ड से खरीदने पर मिलेगा 10% का और फायदा। आइए जानते हैं।
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 31, 2025, 12:57 PM (IST)
अगर आप नया iPhone खरीदना चाहते हैं लेकिन उसकी ज्यादा कीमत देखकर रुक जाते हैं, तो अब बढ़िया मौका है। Amazon की सबसे बड़ी सेल Great Freedom Festival Sale 2025 आज यानी 31 जुलाई से शुरू हो गई है। इस सेल में आपको iPhone 15 से लेकर iPhone 16 Pro Max तक कई मॉडल्स पर जबरदस्त छूट मिल रही है। इसके अलावा अगर आप SBI कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। तो अगर आप iPhone लेने का सोच रहे हैं, तो ये मौका बिल्कुल मत छोड़िए।
iPhone 15
iPhone 15 का 128GB वेरिएंट अब आपको सिर्फ ₹61,400 में मिल रहा है। इस पर EMI की सुविधा भी है, जिसमें बिना किसी ब्याज के ₹2764 प्रति माह की किस्त चुकानी होगी। साथ ही आपको ₹1842 का कैशबैक भी मिलेगा जो आपके Amazon Pay बैलेंस में जुड़ जाएगा।
iPhone 16e
iPhone 16e को ₹53,600 में खरीदा जा सकता है, जो कि iPhone 15 से भी सस्ता है। यह कीमत 128GB वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको ₹4000 तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। साथ ही ₹1608 तक का कैशबैक भी Amazon Pay Balance के रूप में मिलेगा।
iPhone 16
iPhone 16 की कीमत इस सेल में ₹72,400 रखी गई है, जो इसके 128GB वेरिएंट के लिए है। इसमें भी बिना ब्याज वाली EMI उपलब्ध है, जो ₹3262 प्रति माह होगी। कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹4000 तक की छूट भी मिल सकती है।
iPhone 16 Pro
iPhone 16 Pro के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतें इस प्रकार हैं....
- 128GB – ₹1,11,900
- 256GB – ₹1,21,900
- 512GB – ₹1,40,900
- 1TB – ₹1,62,900
यह फोन हाई-एंड फीचर्स के साथ आता है और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
iPhone 16 Pro Max
iPhone 16 Pro Max के 256GB वेरिएंट की कीमत ₹1,34,900 और 512GB वेरिएंट की कीमत ₹1,54,900 है। इसमें ₹6979 की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा दी गई है। इसके अलावा कुछ बैंकों से पेमेंट करने पर ₹3000 की छूट और ₹4647 तक का Amazon Pay कैशबैक भी मिलेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।