Amazon Deals: 6GB RAM वाले फोन्स पर बंपर ऑफर्स, सस्ते में खरीदने का मौका

Amazon Great Freedom Festival Sale खत्म होने के बाद भी कई प्रोडक्ट पर धमाल डिस्काउंट मिल रहा है। आप 6GB RAM वाले फोन्स को कई ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 13, 2024, 08:51 AM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon से 6GB RAM वाले फोन्स को सस्ते में खरीद सकते हैं।
  • स्मार्टफोन्स पर कई धमाल ऑफर्स मिल रहे हैं।
  • फोन्स को No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

Amazon Great Freedom Festival Sale खत्म हो गई है। हालांकि, अभी भी स्मार्टफोन समेत कई प्रोडक्ट को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। 6GB RAM वाले स्मार्टफोन्स को बेहतरीन ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। चुनिंदा बैंक के कार्ड पर छूट है। साथ ही, आप अपने पुरान स्मार्टफोन को एक्सचेंज भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इन फोन्स पर No Cost EMI पर खरीदा जा सकता है। आज हम यहां सेल के बाद 6GB RAM वाले स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर्स बताने वाले हैं। और पढें: Smartphone से खींचनी है प्रोफेशनल जैसी शानदार फोटो, अभी अपनाएं ये 5 काम की कैमरा Tips

Amazon Great Freedom Festival Sale के बाद बेस्ट ऑफर्स

Redmi 13C 5G

रेडमी के इस स्मार्टफोन में 6GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 6100+ 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 90HZ रिफ्रेश रेट वाला 6.74 इंच का डिस्प्ले मिलता है। डिवाइस 50MP AI डुअल कैमरे से लैस है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन की कीमत 11,999 रुपये है। अमेजन से फोन को 582 रुपये की No Cost EMI पर खरीदा जा सकता है। SBI के कार्ड पर 1000 रुपये तक का डिस्काउंट भी है। और पढें: आपका स्मार्टफोन असली है या नकली? घर बैठे ऐसे करें तुरंत पता!

और पढें: 6000 रुपये से कम में खरीदें Tower Air Cooler, जून की गर्मी में मिलेगी दिसंबर वाली ठंडक

POCO M6 Pro 5G

6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले फोन में 6.79 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 5000mAh बैटरी के साथ 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। इसकी कीमत 10,499 रुपये है। फोन पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट है। इसे 509 रुपये की मासिक किस्त पर खरीद सकते हैं।

Realme NARZO 70 5G

इस फोन में भी 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है। डिवाइस Dimensity 7050 5G चिपसेट के साथ आता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 50MP का कैमरा दिया गया है। फोन की कीमत 15,999 रुपये है। इसे 776 रुपये की मासिक किस्त पर खरीद सकते हैं। J and K बैंक के कार्ड पर 1000 रुपये तक की छूट है। इन सभी फोन्स पर एक्सचेंज ऑफर भी हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।