Amazon दे रहा ऑफर, डिस्काउंट के साथ खरीदें ये धांसू 5G स्मार्टफोन

Amazon से मिड रेंज 5G स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। वेबसाइट चुनिंदा बैंक के कार्ड पर छूट दे रही है। लिस्ट में सैमसंग और वनप्लस के फोन शामिल हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 20, 2023, 12:47 PM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon चुनिंदा बैंक के कार्ड पर 5500 रुपये तक की छूट दे रहा है।
  • सैमसंग, वनप्लस और iQOO के 5G फोन्स पर डिस्काउंट है।
  • स्मार्टफोन्स को एक्चसेंज और मासिक किस्त पर भी खरीद सकते हैं।

Amazon पर सेल में डिस्काउंट के साथ कई आइटम छूट में खरीदने का मौका मिलता है। सेल के अलावा भी लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon चुनिंदा बैंक के कार्ड पर भी कई ऑफर देता है। स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक, कई गैजेट्स को सस्ते में खरीद सकते हैं। इस समय भी वेबसाइट अलग-अलग बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट दे रही है। साथ ही, स्मार्टफोन को एक्सचेंज ऑफर और बहुत कम मासिक किस्त पर भी खरीदा जा सकता है। आज हम यहां मिड रेंज 5G स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर्स बता रहे हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Vivo V60e 5G का दाम 2500 रुपये तक हुआ कम, भूलकर भी मिस न करें सुनहरी डील

Amazon इन मिड रेंज 5G फोन पर दे रहा छूट

iQOO Z7s 5G

iQOO के इस 5G फोन में 8GB तक RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6.38 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह 64MP OIS कैमरे से लैस है। फोन में 44W Flash चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी दी गई है। फोन की कीमत 17,999 रुपये से शुरू है। HDFC और ICICI बैंक के कार्ड पर 1000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। और पढें: Amazon: जून-जुलाई की भीषण गर्मी में आपके कमरे को कश्मीर बना देंगे ये AC, कीमत 35 हजार से कम

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G

OnePlus के इस 5G फोन में 64MP का मेन कैमरा और 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90HZ है। स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह Android 12 पर रन करता है। इसमें 8GB तक RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फोन की कीमत 19,999 रुपये से शुरू है। इसे अभी अमेजन से खरीदने पर HDFC बैंक के कार्ड पर 5500 रुपये तक की छूट है।

Samsung Galaxy M34 5G

यह 5G स्मार्टफोन 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 6.5 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका पिक्सल रेजलूशन 1080 x 2340 है। फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन 6000mAh की बैटरी से लैस है। फोन Exynos 1280 Octa Core प्रोसेसर से लैस है। अमेजन पर इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। Axis बैंक के कार्ड पर 2000 रुपये का सीधा डिस्काउंट है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।