Amazon Dell Days Sale: इन लैपटॉप पर मिल रही टॉप डील, सस्ते में खरीदने का मौका

Amazon पर चल रही Dell Days Sale कल खत्न हो जाएगी। इसमें Dell के टॉप लैपटॉप्स पर बेहतरीन ऑफर मिल रहे हैं। इसमें कूपन और बैंक डिस्काउंट शामिल है।

Published By: Mona Dixit | Published: Dec 13, 2023, 11:08 AM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon पर इस समय Dell Days Sale चल रही है।
  • इसमें Dell के लैपटॉप पर डिस्काउंट मिल रहा है।
  • लैपटॉप को No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

Amazon Dell Days सेल लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर चल रही है। सेल का कल आखिरी दिन है। सेल के तहत Dell के लैपटॉप को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। चुनिंदा बैंक के कार्ड पर 2000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा। लैपटॉप पर 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है। साथ ही, डिवाइस को No Cost EMI पर भी खरीदने का मौका है। आज यहां इस सेल में लैपटॉप पर मिल रही टॉप डील्स बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: iPhone 17 Pro, 17, 16, 15 और iPhone Air पर आई धमाकेदार डील, Flipkart-Amazon से सस्ते में खरीदने का मौका

Amazon Dell Days में इन लैपटॉप पर मिल रही टॉप डील्स

Dell 15

Dell 15 लैपटॉप में 15.6 इंच का Full HD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीर ब्राइटनेस 250 nits है। लैपटॉप में Windows 11 और MSO'21 प्रीलोड मिलता है। इसकी वजन 1.66 किलोग्राम है। लैपटॉप में 8GB RAM के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसमें Intel Core i3-1115G4 प्रोसेसर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 USB 3.2 Gen 1 पोर्ट, 1 USB 2.0 पोर्ट और कई पोर्ट मिलते हैं। सेल में लैपटॉप 36,990 रुपये का मिल रहा है। इस पर 500 रुपये का कूपन और SBI कार्ड पर 1500 तक की छूट है। और पढें: Amazon Prime Video में आया Instagram जैसा फीचर, अब स्क्रॉल करते ही मिलेंगी फिल्में और वेब सीरीज

Dell 14

इस लैपटॉप में 14 इंच का Full HD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Intel Core i3-1115G4 प्रोसेसर दिया गया है। लैपटॉप 8GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इसका वजन 1.48 किलोग्राम है। डिवाइस में Windows 11 और MS Office प्रीलोड मिलते हैं। इसमें 2 USB 3.2 Gen 1 पोर्ट्स, 1 USB 2.0 पोर्ट, 1 हेडफोन जैक मिलता है। लैपटॉप 33,790 रुपये में मिल रहा है। SBI बैंक के कार्ड पर 1500 रुपये तक की छूट है।

Dell 15 Laptop Intel Core i5

लैपटॉप में 15.6 इंच का Full HD डिस्प्ले मिलता है। इसमें Windows 11 दिया गया है। लैपटॉप 8GB RAM और 1TB स्टोरेज से लैस है। लैपटॉप में Intel Core i5-1135G7 11th Generation प्रोसेसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में 2x USB 3.2 Gen1 ,1x USB 2.0, HDMI 1.4 जैसे कई पोर्ट मिलते हैं। यह अभी 46,490 रुपये का मिल रहा है। इसमें 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिलता है। साथ ही इस पर SBI बैंक के कार्ड पर 1500 तक का डिस्काउंट है। इसे 2,254 रुपये की मासिक किस्त पर खरीद सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।