Amazon Deals: मंहगे टैबलेट को 2000 रुपये से भी कम में घर लाने का मौका, जानें ऑफर
Amazon Deals tablet under 2000 emi: अमेजन मंहगे टैबलेट को सस्ते में घर लाने का मौका दे रहा है। एप्पल, शोआमी और वनप्लस के टैबलेट को सस्ते में खरीद सकते हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 03, 2024, 04:07 PM (IST)
हाइलाइट
- Amazon Deals में मंहगे टैबलेट सस्ते में मिल रहे हैं।
- इन्हें मासिक किस्त और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीद सकते हैं।
- एप्पल, शाओमी और वनप्लस के टैबलेट पर ऑफर्स हैं।
Amazon Deals: अमेजन पर आए दिन तरह-तरह की सेल चलती रही है। लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट देती है। साथ ही, आइटम्स को No Cost EMI और एक्सचेंज ऑफर पर भी खरीदा जा सकता है। इस समय प्लेटफॉर्म पर कोई सेल नहीं चल रही है। हालांकि, फिर भी कई ऑफर्स मिलते हैं। मंहगे टैबलेट को 2000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। आइये, जानते हैं।
Amazon Deals में सस्ते मिल रहे टैबलेट
Apple iPad (10th Generation)
Apple के इस आईपैड में 10.9 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, टैबलेट 64GB स्टोरेज और WiFi 6 के साथ आता है। इसके अलावा, यह टैबलेट पूरे दिन की बैटरी लाइफ के साथ आता है। इसमें फोटोग्राफी के लिए 12MP का बैक कैमरा दिया गया है। टैबलेट टच आईडी के साथ आता है। टैबलेट iPadOS पर रन करता है। अमेजन पर यह 36,900 रुपये का मिल रहा है। अभी इसे 1789 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है।
OnePlus Pad
इस टैबलेट में 11.61 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसके अलावा, डिवाइस में MediaTek Dimensity 9000 मिलता है। इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz है। लैपटॉप Dolby Vision Atmos के साथ आता है। टैबलेट Android 13.1 पर रन करता है। टैबलेट 8MP के फ्रंट और 13MP के बैक कैमरे से लैस है। टैबलेट Android 13 OS पर रम करता है। इसकी कीमत 38,150 रुपये है। यह 1,850 रुपये की मासिक किस्त पर मिल रहा है।
Xiaomi Pad 6
Xiaomi Pad 6 टैबलेट Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ आता है। यह HyperOS पर रन करता है। इस टैबलेट 144Hz रिफ्रेश रेट वाले 11 इंच के डिस्प्ले से लैस है। इसमें क्वाड स्पीकर्स और Dolby Vision Atmos सपोर्ट मिलता है। टैबलेट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 26,999 रुपये है। अमेजन पर 1309 रुपये की मासिक किस्त पर मिल रहा है। इन टैबलेट पर बेहतरीन एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।