Amazon Deals on Smart TV: सेल में सस्ते मिल रहे स्मार्ट टीवी, पाएं डिस्काउंट

Amazon Deals on Smart TV: Xiaomi से लेकर Samsung तक कई स्मार्ट टीवी को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। अमेजन सेल में डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 10, 2024, 12:49 PM (IST)

Amazon Deals on Smart TV: अमेजन पर इस समय Electronics Festival Sale चल रही है। इस सेल के तहत स्मार्ट टीवी और कई प्रोडक्ट पर छूट मिल रही है। अगर आप नया स्मार्ट टीवी खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो अभी अच्छा मौका है। अमेजन शाओमी, सैमसंग और LG के टीवी पर छूट दे रहा है। स्मार्ट टीवी पर मिल रहे ऑफर्स यहां बताए गए हैं। और पढें: 10,000 से कम में मिल रहे 32 इंच वाले Smart TV, बजट में मिलेगा थिएटर का मजा

Amazon Deals on Smart TV

Xiaomi 43 inches A Pro 4K

इस स्मार्ट टीवी में 3840 x 2160 पिक्सल रेजलूशन और रिफ्रेश रेट 60Hz वाला 43 इंच का 4K Ultra HD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 3 HDMI और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं। डिवाइस Dolby Audio, Bluetooth 5.0 और इन-बिल्ट वाईफाई जैसे फीचर्स से लैस है। इसमें Netflix, Prime Video, YouTube, Disney+Hotstar ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इसकी कीमत 26,999 रुपये है। HDFC बैंक के कार्ड पर 2500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसे 1309 रुपये की मासिक किस्त पर खरीद सकते हैं। और पढें: Smart TV खरीदते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो बर्बाद हो जाएगा पैसा

और पढें: 20000 रुपए से कम में मिल रहे ये 8 धांसू Smart TV, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Samsung 43 inches D Series

टीवी में 3840 x 2160 पिक्सल रेजलूशन और 50Hz रिफ्रेश रेट वाला 43 इंच का 4K Ultra HD डिस्प्ले दिया गया है। टीवी 3 HDMI और 2 USB A पोर्ट से लैस है। इसमें HDR 10+ सपोर्ट दिया गया है। इस टीवी की कीमत 41,990 रुपये है। अमेजन सेल में HDFC के कार्ड पर 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। टीवी को 2,036 रुपये की मासिक किस्त पर खरीद सकते हैं।

LG 43 inches 4K Ultra HD Smart LED TV

इस टीवी में 3840 x 2160 पिक्सल रेजलूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट वाला 43 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 3 HDMI और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं। इसमें Bluetooth 5.0 और 20W आउटपुट देता है। टीवी WebOS Smart TV सपोर्ट के साथ आता है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 32,990 रुपये है। HDFC बैंक के कार्ड पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसे 1599 रुपये की मासिक किस्त पर खरीद सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।