Amazon Deals on Budget Laptop: 1600 से कम में घर लाएं लैपटॉप, अमेजन का गजब ऑफर
Amazon Deals on Budget Laptop: Amazon 1600 से कम की No Cost EMI पर लैपटॉप खरीद सकते हैं। इन लैपटॉप पर गजब ऑफर्स मिल रहे हैं। इन लैपटॉप पर छूट है।
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 02, 2024, 11:29 AM (IST)
हाइलाइट
- Amazon Deals में लैपटॉप सस्ते मिल रहे हैं।
- लैपटॉप को No Cost EMI पर खरीदा जा सकता है।
- चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट है।
Amazon Deals on Budget Laptop: इस समय भारतीय बाजार में तगड़े फीचर्स वाले कई लैपटॉप आ रहे हैं। लोगों के पास कम में अच्छे फीचर्स वाले लैपटॉप खरीदने का ऑप्शन भी है। अमेजन लैपटॉप पर गजब डील दे रहा है। चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट है। साथ ही, लैपटॉप को No Cost EMI पर भी खरीद सकते हैं। इन पर एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीदा जा सकता है। आइये, डिटेल में जानते हैं।
Amazon Deals on Budget Laptop
Acer Aspire Lite 12th Gen Intel Core i3-1215U
Acer के इस लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल HD डिस्प्ले दिया गया है। लैपटॉप Windows 11 के साथ आता है। इसमें 8GB RAM के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। लैपटॉप का वजन 1.59 किलोग्राम है। डिवाइस 12th Generation Intel Core i3-1215U Dual Core प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 2 USB Type- A पोर्ट दिए गए हैं। लैपटॉप की कीमत 31,990 रुपये है। इसे 1,551 रुपये की No Cost EMI पर खरीदा जा सकता है। HDFC बैंक के कार्ड पर 1750 रुपये तक का डिस्काउंट है।
ASUS Vivobook Go 14 (2023)
ASUS के इस लैपटॉप में 14 इंच का Full HD डिस्प्ले मिलता है। लैपटॉप Intel Celeron N4500 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। यह Windows 11 पर रन करता है। इसका वजन 1.3 किलोग्राम है। इसमें 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। लैपटॉप की कीमत 22,990 रुपये है। इसे 1,115 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। HDFC बैंक के कार्ड पर 1750 रुपये तक का डिस्काउंट है।
HP Laptop 14s
HP Laptop 14s में 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस डिवाइस में Intel Pentium Silver N6000 प्रोसेसर मिलता है। लैपटॉप 8GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। डिवाइस डुअल स्पीकर्स के साथ आएगा। यह Alexa को सपोर्ट करता है। इसका वजन 1.46 किलोग्राम है। इस लैपटॉप की कीमत 26,990 रुपये है। लैपटॉप पर 1750 रुपये तक की छूट है। यह ऑफर HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।