Amazon Deals: गेमिंग लैपटॉप पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, सस्ते में लाएं घर
Amazon Deals में Acer के लैपटॉप को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। कंपनी के गेमिंग लैपटॉप पर बंपर छूट है। साथ ही, इन्हें No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है।
Published By: Mona Dixit | Published: May 31, 2024, 01:09 PM (IST)
हाइलाइट
- Amazon Deals में Acer के लैपटॉप को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। कंपनी के गेमिंग लैपटॉप पर बंपर छूट है। साथ ही, इन्हें No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है।
Amazon Deals: अमेजन पर आए दिन कोई न कोई सेल चलती रहती है। सेल में लैपटॉप और स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिलता है। इस समय लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर कोई खास सेल नहीं चल रही है। हालांकि, चुनिंदा बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं और नया लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो अभी अच्छा मौका है।
Acer के गेमिंग लैपटॉप पर अमेजन बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ कूपन डिस्काउंट भी दे रहा है। साथ ही, इन पर एक्सचेंज ऑफर भी हैं। इनती ही नहीं, इन लैपटॉप्स को No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है। आइये, जानते हैं।
Amazon Deals में गेमिंग लैपटॉप पर मिल रहा डिस्काउंट
Acer Nitro V Gaming Laptop
इस लैपटॉप में 13th Gen Intel Core i5-13420H प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16GB RAM और 51GB स्टोरेज दिया गया है। लैपटॉप Windows 11 Home पर रन करता है। इसमें 15.6 इंच का फुल HD डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 1920 x 1080 है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में USB 3.2 Gen 1, USB 3.2 Gen , USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसकी कीमत 79, 490 रुपये है। इस पर 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है।
Acer Predator Helios 16 Gaming Laptop
Acer का यह गेमिंग लैपटॉप 14th Gen Intel Core i9 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 16GB RAM के साथ 1TB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। लैपटॉप NVIDIA GeForce RTX 4070 के साथ आता है। डिवाइस Windows 11 पर रन करता है। इसमें 16 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI 2.1 जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 1,97,999 रुपये है। इस लैपटॉप पर 1200 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है।
Acer ALG Gaming Laptop
लैपटॉप में 15.6 इंच का Full HD डिस्पले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। लैपटॉप में 16GB RAM के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। लैपटॉप 12th Gen Intel Core i5 से लैस है। लैपटॉप Windows 11 पर रन करता है। इसकी कीमत 56,990 रुपये है। इस लैपटॉप पर 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है।
इन सभी लैपटॉप पर 2500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, यह चुनिंदा बैंक के कार्ड पर मिल रहा है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।