Amazon Deals: गेमिंग लैपटॉप को सस्ते में खरीदने का मौका, मिल रही बंपर छूट
Amazon Deals के तहत इस समय गेमिंग लैपटॉप को सस्ते में खरीदने का मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट मंहगे लैपटॉप पर छूट दे रही है।
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 29, 2023, 11:42 AM (IST)
हाइलाइट
- Amazon Deals में चुनिंदा बैंक के कार्ड पर छूट है।
- Asus, Acer और dell के गेमिंग लैपटॉप पर ऑफर मिल रहे हैं।
- इन लैपटॉप में 16GB RAM जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Amazon Deals: इस समय लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से गेमिंग लैपटॉप को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। Acer, Asus और Dell के लैपटॉप पर बंपर छूट है। लैपटॉप्स को मासिक किस्त यानी EMI पर भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, लैपटॉप पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं। ध्यान रखें कि अनमेजन चुनिंदा बैंक के कार्ड पर छूट दे रहा है। इसका मतलब है लैपटॉप को डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए चुनिंदा बैंक के कार्ड से पेमेंट करना होगा। आइये, जानते हैं, किस लैपटॉप पर कितना डिस्काउंट है।
Amazon Deals में सस्ते मिल रहे लैपटॉप
ASUS TUF Gaming F15
इस लैपटॉप में 15.6 इंच का Full HD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। लैपटॉप में Intel Core i7-11800H 11th Gen प्रोसेसर दिया गया है। ASUS के इस लैपटॉप में 4GB NVIDIA GeForce RTX 3050 Ti मिलता है। इसके अलावा, डिवाइस 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। यह Windows 11 पर रन करता है। इसमें 90WHrs बैटरी दी गई है। लैपटॉप का वजन 2.30 किलोग्राम है। लैपटॉप की कीमत 69,990 रुपये है। इसे 3,393 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। OneCard क्रेडिट कार्ड पर 1750 रुपये का डिस्काउंट है।
Acer Aspire 5 Gaming Laptop
लैपटॉप में Intel Core i5 12th gen प्रोसेसर मिलता है। Acer का गेमिंग लैपटॉप Windows 11 पर रन करता है। इसमें 16GB RAM के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। लैपटॉप 15.6 इंच के Full HD डिस्प्ले से लैस है। इसका वजन 1.8 किलोग्राम है। वीडियो कॉलिंग के लिए लैपटॉप 720P HD वेबकैम के साथ आता है। इसकी कीमत 56,990 रुपये है। लैपटॉप को 2,763 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। Amazon इस पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट है। OneCard क्रेडिट कार्ड पर 1750 रुपये की छूट है।
Dell SmartChoice G15-5520 Gaming Laptop
Dell के इस गेमिंग लैपटॉप में 15.6 इंच का Full HD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। लैपटॉप Intel i5-12500H प्रोसेसर मिलता है। इसमें 8GB RAM के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। लैपटॉप का वजन 2.81 किलोग्राम है। लैपटॉप 15.6 इंच का Full HD डिस्प्ले दिया गया है। इसकी कीमत 67,990 रुपये है। OneCard Credit पर 1750 की छूट है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।