Amazon Deals: 5000mAh बैटरी वाले मिड रेंज 5G फोन पर बंपर छूट, जानें ऑफर्स
Amazon Deals में 5000mah बैटरी वाले मिड रेंज 5G स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। चुनिंदा बैंक के कार्ड पर छूट और कई शानदार ऑफर्स हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: May 30, 2024, 02:35 PM (IST)
हाइलाइट
- Amazon Deals में 5000mah बैटरी वाले मिड रेंज 5G स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। चुनिंदा बैंक के कार्ड पर छूट और कई शानदार ऑफर्स हैं।
Amazon Deals में मिड रेंज स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। OnePlus से लेकर Samsung तक, कई कंपनियों के फोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट है। अमेजन से इन फोन्स पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इसके अलावा, स्मार्टफोन्स को No Cost EMI पर खरीदा जा सकता है। इन फोन में 8GB RAM जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्मार्टफोन्स पर मिल रहे ऑफर्स और कीमत जानने के लिए नीचे पढ़ें।
Amazon Deals on Mid Range 5G Smartphone
Samsung Galaxy A35 5G
इस स्मार्टफोन में 8GB RAM के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन 6.6 इंच के डिस्प्ले से लैस है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन 50MP मेन कैमरे और 13MP सेल्फी कैमरे से लैस है। फोन में Samsung Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट Android 14 पर रन करता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 30,999 रुपये है। अमेजन HDFC बैंक के कार्ड पर 3000 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है।
OnePlus Nord 3 5G
OnePlus के इस स्मार्टफोन में 8GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.74 इंच की स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट और OxygenOS मिलता है। फोन 5000mAh बैटरी से लैस है। यह 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 28,999 रुपये है। HDFC के कार्ड पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
iQOO Z9 5G
फोन Dimensity 7200 5G प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 8GB तक RAM के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। फोन की कीमत 19,999 रुपये से शुरू है। इस पर भी HDFC बैंक के कार्ड पर 2000 का डिस्काउंट मिल रहा है। इन सभी स्मार्टफोन्स को No Cost EMI और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीजा जा सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।