Amazon Deal on Air cooler: महंगे AC का नहीं है बजट? घर ले आएं सबसे सस्ते टावर कूलर
Amazon Deal on Air cooler: गर्मी के मौसम में अगर आप बजट AC खरीदने का नहीं है, तो आप टावर कूलर खरीद सकते हैं। 10 से 12 हजार के टावर कूलर Amazon पर काफी सस्ते में बेचे जा रहे हैं। यहां देखें कुछ बेस्ट डील्स।
Published By: Manisha | Published: Jun 18, 2024, 04:32 PM (IST)
हाइलाइट
- Amazon से सस्ते में खरीदें टावर कूलर
- कूलिंग में AC को देते हैं कड़ी टक्कर
- ऑनलाइन खरीदने पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Amazon Deal on Air cooler: जून की गर्मी ने सबका हाल बर्बाद कर दिया है। वैसे-तो इस गर्मी से बचने का एकमात्र सहारा AC ही है, लेकिन हर किसी का बजट एसी खरीदने वाला नहीं होता है। अगर आप महंगे AC खरीद नहीं पा रहे हैं, तो आपके पास टावर कूलर का ऑप्शन मौजूद है। जी हां, मार्केट में इन दिनों टावर एयर कूलर की डिमांड भी काफी ज्यादा है। हालांकि, मार्केट में टावर एयर कूलर के दाम भी 10 से 12 हजार रुपये के बीच है। हालांकि, आप Amazon के जरिए इन टावर एयर कूलर को कम से कम दाम में खरीद सकते हैं। यहां देखें Amazon पर मिलने वाले सबसे सस्ते एयर कूलर की लिस्ट।
Bajaj PX25 Torque Air Cooler
Bajaj PX25 Torque Air Cooler को Amazon से 46 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 4,649 रुपये में खरीदा जा सकता है। HDFC बैंक कार्ड के जरिए कूलर पर 1750 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही इसे आप 225 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी घर ला सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इस कूलर में 24 लीटर का वॉटर टैंक मिलता है। इसके साथ 3 साल तक की वॉरंटी दी गई है। इसमें Anti-bacterial Hexacool Technology दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एयर टूलर 5 मीटर दूर तक ठंडी हवा देता है। इसमें 4-वे स्विंग मोड मौजूद है।
Symphony Hicool i Personal Air Cooler
Symphony Hicool i Personal Air Cooler को Amazon से 38 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 6,499 रुपये में खरीद सकते हैं। HDFC बैंक कार्ड के जरिए इस कूलर पर 1750 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही इस पर 315 रुपये की शुरुआती ईएमआई का ऑप्शन मौजूद हैं। फीचर्स पर नजर डालें, तो इस कूलर में 31 लीटर वॉटर टैंक मौजूद है। यह कूलर 17 square meters कमरे को ठंडा करने की क्षमता रखता है। इसमें i-Pure टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें honeycomb कूलिंग पैड दिए गए हैं।
Hindware Smart Appliances Frostwave 38L Personal Air cooler
Hindware Smart Appliances Frostwave 38L Personal Air cooler को अमेजन से 58 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 5,475 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कूलर पर HDFC बैंक कार्ड के जरिए 1750 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही इस पर 265 रुपये की शुरुआती ईएमआई का ऑप्शन भी मिल रहा है। फीचर्स पर नजर डालें, तो इस कूलर में 38 लीटर वॉटर टैंक दिया गया है। इस कूलर में 12 इंच बड़े Fan Blade दिए गए हैं। यह कूलर 2200 m³/hr तक ठंडी हवा देगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।