6000mAh battery phones on Amazon: 6000mAh बैटरी वाले सस्ते फोन, बार-बार चार्ज करने की झंझट होगी खत्म
6000mAh battery phones on Amazon: अगर आपके फोन की बैटरी थोड़-थोड़ी देर में खत्म हो जाती है, तो आपके लिए 6000mAh बैटरी वाले फोन परफेक्ट रहेंगे। यहां देखें कुछ बेस्ट ऑप्शन।
Published By: Manisha | Published: Oct 09, 2024, 04:00 PM (IST)
6000mAh Battery Phones on Amazon: क्या आपके फोन की बैटरी बार-बार खत्म हो जाती है और आप फोन को चार्ज पर लगाकर तंग आ चुके हैं, तो आपको जंबो बैटरी वाला फोन खरीद लेना चाहिए। आपके लिए 6000mAh बैटरी वाले फोन परफेक्ट रहेंगे। खास बात यह है कि मार्केट में 6000mAh बैटरी वाले कई किफायती ऑप्शन मौजूद हैं। अगर आप बजट के अंदर बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Amazon सेल आपके लिए कई सुनहरी डील्स लेकर आई है। यहां देखें कुछ बेस्ट ऑप्शन।
iQOO Z9x 5G
iQOO Z9x 5G फोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 12499 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन पर 500 रुपये का डिस्काउंट कूपन दिया जा रहा है। साथ ही बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 1249 रुपये का भी ऑफ मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Samsung Galaxy M35 5G
Samsung Galaxy M35 5G फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन को SBI बैंक कार्ड के जरिए खरीदने पर 1250 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Exynos 1380 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Realme narzo 50A
Realme narzo 50A फोन के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 9,790 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए फनो पर 979 रुपये का ऑफ मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।