6000mAh बैटरी वाले Infinix Smart 7 फोन की सेल भारत में आज से शुरू, जानें लॉन्च ऑफर
Infinix Smart 7 फोन की सेल आज 27 फरवरी से Flipkart पर शुरू हो गई है। खूबियों की बात करें, तो इनफिनिक्स के इस सस्ते फोन में 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। साथ ही फोन Unisoc Spreadtrum SC9863A प्रोसेसर से लैस है।
Published By: Manisha | Published: Feb 27, 2023, 12:58 PM (IST)
हाइलाइट
- Infinix Smart 7 फोन में मिलती है 6000mAh की बैटरी
- फोन Android 12 पर बेस्ड XOS 12 पर रन करता है
- स्मार्टफोन में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है
Infinix Smart 7 स्मार्टफोन भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। वहीं, आज इस बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन की पहली सेल शुरू हो गई है। खूबियों की बात करें, तो इनफिनिक्स के इस सस्ते फोन में 6.6 इंच का बड़ा HD+ IPS डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन में 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। साथ ही फोन में Unisoc Spreadtrum SC9863A प्रोसेसर दिया गया है। जानें फोन की कीमत और सेल ऑफर्स की सभी डिटेल्स।
Infinix Smart 7 Price and Sale Detail
कंपनी ने Infinix Smart 7 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 7,299 रुपये तय की है। यह दाम फोन के 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन में तीन कलर ऑप्शन Azure Blue, Emerald Green और Night Black पेश किए गए हैं। फोन की सेल Flipkart पर आज 27 फरवरी दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है।
सेल ऑफर्स की बात करें, तो Flipkart Axis बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 5 प्रतिशत तक का कैशबैक दिया जा रहा है। साथ ही इसे 257 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर के तहत कंपनी फोन पर 6,750 रुपये तक की छूट देगी।
Infinix Smart 7 Specifications
-6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले
--120Hz रिफ्रेश रेट
-Unisoc Spreadtrum SC9863A प्रोसेसर
-4GB RAM
-64GB स्टोरेज
-13MP का मेन कैमरा
-5MP सेल्फी कैमरा
--6000mAh बैटरी
स्मार्टफोन में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 1612 x 720, रिफ्रेश रेट 60Hz, टच सैंपलिंग रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 500 nits तक है। इसके अलावा, फोन Unisoc Spreadtrum SC9863A प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस 3GB एक्सटेंड रैम ऑप्शन के साथ भी आता है। फोन Android 12 पर बेस्ड XOS 12 पर रन करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP AI रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है। Infinix Smart 7 स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो इस रेंज के फोन में मिलने वाले बैटरी पैक से काफी अधिक है। हैंडसेट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इस नए फोन में डुअल सिम स्लॉट, USB-Type C पोर्ट, dual 4G VoLTE और Bluetooth 4.2 दिया गया है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।