50MP Selfie camera Phones: सेल्फी के दिवानों के लिए बेस्ट रहेंगे 50MP फ्रंट कैमरा वाले ये फोन, देखें लिस्ट
50MP Selfie camera Phones: अगर आप सेल्फी लेना पसंद करते हैं, तो आपके लिए बेस्ट रहेंगे ये 50MP फ्रंट कैमरा वाले ये फोन। देखें पूरी लिस्ट।
Published By: Manisha | Published: Nov 13, 2023, 06:32 PM (IST)
हाइलाइट
- 50MP सेल्फी कैमरा वाले बेस्ट फोन
- शानदार क्वालिटी में मिलेंगी सेल्फी
- Amazon पर लिस्ट हैं सभी फोन
50MP Selfie camera Phones: अगर आपको सेल्फी लेना पसंद हैं या फिर आप फ्रंट कैमरा से खुद की वीडियो यानी Vlog शूट करते हैं, तो एक अच्छा सेल्फी कैमरा वाला फोन आपकी जरूरत है। मार्केट में कई तरह के सेल्फी कैमरा फोन मिल जाते हैं, जिसमें 8MP, 16MP, 32MP जैसे ऑप्शन शामिल हैं। यूं तो 32MP सेल्फी कैमरा फोन से भी आपकी अच्छी फोटो आ जाती है। हालांकि, मार्केट में 50MP सेल्फी कैमरा वाले फोन भी मौजूद है, जिससे न केवल आप शानदार सेल्फी ले सकेंगे बल्कि अच्छी क्वालिटी का Vlog भी शूट कर सकते हैं। यहां देखें 50MP सेल्फी कैमरा के साथ आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट। इन स्मार्टफोन को आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके आसानी से खरीद सकते हैं।
HONOR 90
HONOR 90 फोन में 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए बैक में 200MP कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। इस वेरिएंट को आप Amazon से अभी 31,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
VIVO V27 5G
VIVO V27 5G फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही इस फोन में 6.78 इंच डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए बैक में 50MP कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा, फोन Mediatek Dimensity 7200 5G प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। यह वेरिएंट अमेजन पर 29,830 रुपये में खरीद के लिए लिस्ट है।
Infinix Zero 30 5G
Infinix Zero 30 5G इस लिस्ट का तीसरा फोन है, जिसमें 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इस फोन को 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन से 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पर 108MP कैमरा मौजूद है। यह फोन Mediatek Dimensity 8020 प्रोसेसर से लैस है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।