5 Mobile Phones under 10000: OPPO से लेकर POCO तक, ये दमदार स्मार्टफोन 10 हजार से कम में खरीदें
5 Mobile Phones under 10000: सस्ते में खरीदना है बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन? 10 हजार से कम में बेस्ट रहेंगे ये टॉप-5 ऑप्शन। देखें लिस्ट।
Published By: Manisha | Published: Nov 17, 2025, 05:19 PM (IST)
5 Mobile Phones under 10000: अगर आप बजट में सस्ता फोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो 10 हजार से कम में आपको एक नहीं बल्कि कई ऑप्शन मिलते हैं। इन स्मार्टफोन की लिस्ट में OPPO, Moto, Poco व Infinix जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। इन स्मार्टफोन में आपकी बड़े डिस्प्ले के साथ-साथ बड़ी बैटरी मिलेगी। यहां देखें टॉप-5 स्मार्टफोन की लिस्ट।
OPPO A5x
OPPO A5x स्मार्टफोन को Flipkart के जरिए 9,499 रुपये में खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करे, तो ओप्पो के फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन Snapdragon 6s 4G gen 1 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 32MP कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 6000mAh की है।
MOTOROLA g35 5G
MOTOROLA g35 5G को Flipkart के जरिए 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करे, तो मोटो के फोन में 6.72 इंच बड़ा डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह फोन T760 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है।
POCO M7 5G
POCO M7 5G को Flipkart से 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 6.88 इंच बड़ा डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह फोन Snapdragon 4 Gen 2 5G प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5160mAh की है।
Infinix HOT 60i 5G
Infinix HOT 60i 5G को Flipkart से 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में कंपनी ने 6.75 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा, यह फोन Dimensity 6400 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6000mAh की है।
Tecno Pop 9 5G
Tecno Pop 9 5G को फ्लिपकार्ट से 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 6.67 इंच डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा, यह फोन Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।