12GB RAM Smartphone under 20000 on Deals: सस्ते में मिल रहे स्मार्टफोन, गजब हैं ऑफर्स

12GB RAM Smartphone under 20000 on Amazon Deals: Realme और Motorola के 12GB RAM वाले स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 21, 2025, 06:32 PM (IST)

12GB RAM Smartphone under 20000 on Deals: अमेजन कई धमाल ऑफर दे रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर 20 हजार रुपये से कम वाले 12GB RAM स्मार्टफोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, फोन्स को मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, स्मार्टफोन्स पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। आप मोटोरोला, रियलमी और पोको के स्मार्टफोन को सस्ते में खरीद सकते हैं। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स

12GB RAM Smartphone under 20000 on Deals

Motorola G64 5G

12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले इस स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट वाला 50MP का मेन कैमरा और 8MP का दूसरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है। हैंडसेट MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। फोन 6.5 इंच का Full HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन की कीमत अमेजन पर 17,199 रुपये है। इसे 834 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। HDFC बैंक के कार्ड पर 2000 रुपये की छूट है। और पढें: Mobile Phones Under 15000: 15 हजार से कम में आने वाले टॉप-8 स्मार्टफोन, बन सकते हैं आपकी पहली पसंद

Realme NARZO 70 Turbo 5G

Realme के इस स्मार्टफोन में 12GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फोन Dimensity 7300 Energy 5G प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है। हैंडसेट में Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। फोन अमेजन पर 20,998 रुपये में मिल रहा है। फोन को 1,018 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

POCO X6 5G

POCO X6 5G स्मार्टफोन में 12GB RAM के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इस हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। हैंडसेट Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है। डिवाइस में 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है। फोन अमेजन पर 12GB RAM वाला 18,998 रुपये में मिल रहा है। इसे 921 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।