108MP Camera Phones on Amazon: 108MP कैमरा वाले बेस्ट फोन, कीमत 25000 से कम
108MP Camera Phones: अगर आप अपने लिए 25000 से कम की कीमत में 108MP कैमरा खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए OnePlus, Honor व Redmi फोन के ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। यहां देखें Amazon सेल पर मिल रही टॉप डील्स।
Published By: Manisha | Published: Apr 01, 2024, 07:47 PM (IST)
हाइलाइट
- फोटोग्राफी के लिए बेस्ट रहेंगे 108MP कैमरा फोन
- यहां देखें 25000 से कम में मिलने वाले बेस्ट ऑप्शन
- Amazon से खरीदने पर मिलेगा अलग से डिस्काउंट
108MP Camera Phones under 25000 on Amazon: 108MP कैमरा फोन फोटोग्राफी के लिए बेहतर साबित होते हैं। मार्केट में यूं तो बजट रेंज से लेकर प्रीमियम रेंज तक के फोन में 108MP कैमरा फोन मिल जाते हैं। अगर आप मिड-रेंज के अंदर 108MP कैमरा फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको Honor, OnePlus व Redmi फोन के ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इन फोन को आप 25,000 रुपये से कम में घर ला सकते हैं। साथ ही इनकी शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। इतना ही नहीं हर फोन पर अलग से बैंक कार्ड डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल को अमेजन से 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो वनप्लस के इस फोन में FHD+(1080×2400) डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 108MP का प्राइमरी, 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Redmi Note 13 5G
Redmi Note 13 5G फोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल को Amazon से 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर बैंक कार्ड के जरिए 1500 रुपये तक का ऑफ मिल रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रेडमी नोट 13 5जी फोन में 6.6 इंच FHD+ pOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा, फोन Mediatek Dimensity 6080 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 5000mAh की होगी, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
HONOR X9b 5G
HONOR X9b 5G फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल को अमेजन से 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर बैंक कार्ड के जरिए 2000 रुपये तक का ऑफ मिल रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो HONOR फोन में 6.78 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 5MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 5800mAh की होगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।