Tata Punch EV का खत्म होगा इंतजार, जानें कब होगी लॉन्च
Tata Punch के इलेक्ट्रिक अवतार के लिए अब लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। लेटेस्ट रिपोर्ट में कार की लॉन्चिंग डिटेल सामने सामने आई है। Tata, Nexon EV Facelift के बाद यह बाजार में एंट्री लेगी।
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 05, 2023, 10:49 AM (IST)
हाइलाइट
- Tata Punch EV दो बैटरी ऑप्शन के साथ लॉन्च हो सकती है।
- कंपनी इसके इंटीरियर में भी कई बदलाव करेगी।
- टाटा मोटर्स इस महीने Nexon EV Facelift लॉन्च करने वाली है।
Tata Punch EV जल्द भारत में लॉन्च होने वाली है। टाटा पंच भारत की लोकप्रिय कारों में से एक है। अब कंपनी इसे इलेक्ट्रिक अवतार में लेकर आ रही है। इस महीने की 14 तारीख यानी 14 सितंबर, 2023 को टाटा मोटर्स 2023 Nexon और Nexon EV Facelift लॉन्च करने वाली है। अब कपंनी अगले महीने Tata Punch EV लाने की तैयारी में है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स इस साल अक्टूबर के अंत तक टाटा पंच ईवी लॉन्च कर देगी। डिटेल में जानने के लिए आगे पढ़ें।
Tata Punch EV कब होगी लॉन्च?
Autocarindia की हालिया रिपोर्ट की मानें तो कंपनी Tata Punch EV की कीमत अक्टूबर, 2023 के अंत तक अनाउंस कर देगी। हालांकि, ध्यान रखें कि अभी तक कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। अगर यह रिपोर्ट सही हुई तो Punch EV की एंट्री भारतीय बाजार में Nexon EV Facelift के बाद होगी।
कार के फीचर्स
टाटा पंच ईवी के फीचर्स की बात करें तो इसमें टाटा का जिपट्रॉन पावरट्रेन होगा। यह ऐसी पहली टाटा ईवी हो सकती है, जिसमें बम्पर पर सामने की तरफ चार्जिंग सॉकेट दिया जाएगा। पंच ईवी में फॉर-व्हील डिस्क ब्रेक मिलेंगे। इसे यूनिक एलॉय व्हील डिजाइन के साथ लाया जाएगा।
कार ALFA प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। यह लिक्विड-कूल्ड बैटरी से लैस होगी। इसमें आगे के पहियों को पावर देने वाली एक स्टेबल मैग्नेटिक सिंक्रोनस मोटर दी जाएगी। टिगोर, टियागो और नेक्सॉन ईवी की तरह टाटा मोटर्स पंच ईवी को दो अलग-अलग बैटरी साइज और चार्जिंग ऑप्शन के साथ पेश कर सकती है।
पंच ईवी में अन्य टाटा ईवी के तरह इलेक्ट्रिक-थीम वाली स्टाइलिंग ट्रॉप्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, कार ट्राई-एरो डिजाइन के साथ इलेक्ट्रिक-स्पेसिफिक टील ब्लू शेड और 'मानवता' लाइन ग्रिल के साथ आ सकती है।
इंटीरियर में भी होगा बदलाव
कार का इंटीरियर भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा। इसमें नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ-साथ कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। अभी यह कन्फर्म नहीं है कि कंपनी इसमें भी नेक्सॉन की तरह बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट देगी या नहीं।
इसकी सीधी टक्कर Citroen eC3 के साथ होगा। अभी कार के बारे में इतनी ही जानकारी है। आगे आने वाले समय में टाटा पंच ईवी से संबंधित अन्य जानकारियां भी सामने आ सकती हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।