YouTube Shorts में आया नया Photo-to-Video टूल, फोटो से बन जाएगी मजेदार वीडियो, जानें कैसे

YouTube Shorts में नए AI टूल्स पेश किए गए हैं। इन टूल्स की मदद से आप अपनी फोटो को मजेदार वीडियो में बदल सकते हैं। यहां जानें सभी टूल्स से जुड़ी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jul 24, 2025, 05:50 PM (IST)

YouTube ने Shorts के लिए कई नए AI टूल्स रिलीज किए हैं। इन टूल्स की मदद से आप साधारण-सी दिखने वाली फोटो को मजेदार वीडियो में बदल सकते हैं। दरअसल, इसके लिए वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने नया Photo-to-Video टूल पेश किया है। इस टूल में आप कैमरा रोल में मौजूद फोटो को कमांड देकर वीडियो में बदल सकेंगे। सिर्फ यही नहीं यूट्यूब ने फोटो व वीडियो के लिए कुछ नए मजेदार इफेक्ट्स पेश किए गए हैं। यहां जानें सभी डिटेल्स। और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट

YouTube ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट के जरिए कई नए क्रिएशन टूल्स की जानकारी दी है, जिसे Shorts के लिए रिलीज किया गया है। इन टूल्स में Transform photos into videos, Play with new effects आदि शामिल है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह टूल्स अभी US, Canada, Australia और New Zealand में ही रिलीज किए गए हैं। हालांकि, आने वाले दिनों में इसे अन्य देशों के लिए भी रोल आउट किया जा सकता है। और पढें: Facebook क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी, Meta ने लॉन्च किया कॉपी कंटेंट पकड़ने वाला नया टूल

Transform photos into videos

फोटो टू वीडियो टूल की बात करें, तो इस टूल की मदद से आप अपने कैमरा रोल में मौजूद तस्वीरों को वीडियो में बदल सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ उस तस्वीर को सिलेक्ट करना है, जिसमें आप मूवमेंट देना चाहते हैं। इसके बाद आपको वीडियो के लिए इनपुट डालना होगा। यह फीचर मुफ्त में इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है। वीडियो जनरेशन के लिए कंपनी इसमें Veo 3 इंटीग्रेट कर रही है। और पढें: 89 रुपए वाले YouTube Premium Lite में बड़ा अपडेट, अब फ्री मिलेंगे ये 2 नए धांसू फीचर्स

New Effects

फोटो व वीडियो टूल के अलावा कंपनी ने नए इफेक्ट्स भी पेश किए गए हैं। इन जनरेटिव इफेक्ट्स का इस्तेमाल करके आप अपनी फोटो व वीडियो को मजेदार बना सकते हैं। यह इफेक्ट्स सेल्फी व वीडियो सेल्फी में भी काम करता है।

इन सभी नए टूल्स को एक्सेस करने के लिए YouTube Shorts में नया AI playground आइकन पेश किया गया है। इस आइकन पर टैप करके आप इन सभी नए टूल्स को एक्सेस कर सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।