WhatsApp लेकर आ रहा नया फीचर, चैट लिस्ट के लिए यूज कर पाएंगे फिल्टर

WhatsApp चैट लिस्ट को मैनेज करने के लिए एक नया फीचर लेकर आने वाला है। अब यूजर्स आसानी से फिल्टर की मदद से चैट को मैनेज कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें चार ऑप्शन दिए जाएंगे।

Published By: Mona Dixit
Published: Jul 07, 2023, 10:37 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp में चैट लिस्ट को मैनेज करने के लिए मिलेंगे चार फिल्टर।
  • अभी नया Filter Chat List फीचर डेवलपमेंट फेज में है।
  • इसे आगे आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा।

WhatsApp एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नई सुविधा लेकर आ रहा है। Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप चैट लिस्ट में कन्वर्जेशन को फ्लिटर करने के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। Filter Chat List अभी डेवलपमेंट फेज में है। भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ कंपनी इस फीचर को रिलीज कर सकती है। इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

WhatsApp Filter Chat List Feature

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस फीचर के बारे में जानकारी दी है। Google Play Store पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.23.14.17 से पता चला है कि WhatsApp एक ऐसा फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को आसानी से चैट लिस्ट फिल्टर करने की सुविधा देगा। और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि यह फीचर कैसे काम करेगा। स्क्रीनशॉट के अनुसार व्हाट्सऐप जल्द ऐक टूल लाने वाला है, जिसकी मदद से चैट लिस्ट को मैनेज करने के लिए फिल्टर्स का यूज कर पाएंगे। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

टॉप पर मिलेंगे ये चार ऑप्शन

स्क्रीनशॉट में फिल्टर के लिए चार ऑप्शन All, Unread, Personal और Business मिल रहे हैं। ये सभी ऑप्शन आपको चैट लिस्ट में सबसे ऊपर दिखाई देंगे। अगर आप All फिल्टर का यूज करते हैं तो आपको सभी चैट्स मिल जाएंगी। Unread सिलेक्ट करने पर केवल वे चैट्स दिखाई देंगी, जिन्हें आपने पढ़ा नहीं होगा। personal फिल्टर का यूज करके आप पर्सनल चैट देख सकेंगे। Business फिल्टर आपको केवल बिजनेस चैट दिखाएगा।

ध्यान रखें कि अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इस भविष्य में ऐप के अपडेट के साथ जारी किया जाएगा।

रोल आउट हुआ यह नया फीचर

हाल में व्हाट्सऐप Sticker Suggestions फीचर को कुछ लकी बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया है। WhatsApp beta for Android 2.23.14.16 update इंस्टॉल करने के बाद कुछ यूजर्स इसका यूज कर पा रहे हैं।

कीबोर्ड के ऊपर एक नया स्टिकर ट्रे मिल रहा है, जो चैट बार में दी गई इमोजी से जुड़े सभी स्टिकर दिखाता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि क्या यह सुविधा आपके अकाउंट के लिए है या नहीं तो स्टिकर स्टोर से क्यूप्पी स्टिकर पैक डाउनलोड करें। इस स्टिकर पैक को डाउनलोड करने के बाद बस एक इमोजी टाइप करें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।