WhatsApp में आ रहा नया फीचर, मैसेज को कर सकेंगे पिन

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इसकी मदद से अब यूजर्स चैट के साथ-साथ मैसेज को भी पिन कर पाएंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 03, 2023, 10:27 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp में ग्रुप और चैट के मैसेज को पिन किया जा सकेगा।
  • कंपनी इस फीचर को अभी डेवलप कर रही है।
  • फिलहाल, यूजर्स को केवल चैट पिन करने की सुविधा मिलती है।

WhatsApp यूजर्स को चैट पिन करने की सुविधा मिलती है। जल्द ही कंपनी मैसेज पिन करने की सुविधा लेकर आने वाली है। जी हैं, भविष्य व्हाट्सऐप पर चैट के साथ-साथ जरूरी मैसेज को भी पिन किया जा सकेगा ताकि जरूरत होने पर बिना ढूंढे उन्हें आसानी से पढ़ा जा सके। लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ चैट्स और ग्रुप में मैसेज पिन करने की सुविधा लाने पर काम कर रहा है। आइये, जानते हैं। और पढें: WhatsApp का नया सेफ्टी फीचर, Unknown नंबर से चैट करने से पहले देगा Warning

WhatsApp Pinned Messages

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की हालिया रिपोर्ट में इस डेवलपमेंट के बारे में बताया गया है। इस साल की शुरुआत में ही वेबसाइट ने व्हाट्सऐप के लिए Pinned Messages फीचर को लाने का कॉन्सेप्ट रखा था। और पढें: WhatsApp CEO Kunal Shah: 15 की उम्र में जो था डिलीवरी बॉय, आज बन गया WhatsApp का हेड

इसकी मदद से जरूरी मैसेज को चैट में खोजना आसान हो जाएगा। कॉन्सेप्ट के जरिए फीडबैक और सजेशन के बाद अब यह फीचर डेवलपमेंट फेज में आ गया है। Play Store से Android 2.23.3.17 update के लिए WhatsApp Beta डाउनलोड करने के बाद पता चला है कि भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के लिए नया Pinned Messages फीचर डेवलपमेंट फेज में है। और पढें: WhatsApp का पूरा मजा लेना है? पहले बदलें ये 7 जरूरी सेटिंग्स

कैसे करेगा काम?

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें दिख रहा है कि कंपनी सच में इस फीचर पर काम कर रहा है। यदि कोई मैसेज पिन किया गया है और मैसेज पाने वाला यूजर्स WhatsApp के पुराने वर्जन पर है, तो स्टोर पर उपलब्ध लेटेस्ट वर्जन में अपग्रेड करने के लिए कहने के लिए ऐप चैट में एक मैसेज ऐड करेगी। इससे उसे पता चलेगा कि वह इस फीचर का यूज ऐप अपडेट करने के बाद कर सकता है।

यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है, क्योंकि यह यूजर्स को ऐप के भविष्य के अपडेट में जरूरी मैसेज को चैट के टॉप पर पिन करके रखने की सुविधा देगा। इससे चैट में अन्य लोगों के लिए उन्हें बाद में ढूंढना आसान हो जाएगा। इसके अलावा, पिन किए गए मैसेज वास्तव में ग्रुप्स की बातचीत को भी बेहतर बनाते हैं।

ध्यान रखें कि फिलहाल, यह फीचर डेवलपमेट फेज में है। इसे जल्द ही सभी यूजर्स के लिए लॉन्च किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।