WhatsApp iOS यूजर्स के लिए आया Android वाला फीचर, अब स्टेटस पर लगा पाएंगे वॉयस नोट

WhatsApp ने एंड्रॉयड के बाद अब iOS के बीटा टेस्टर्स के लिए भी स्टेटस पर वॉयस नोट शेयर करने की सुविधा रिलीज कर दी है। इसे फिलहाल, कुछ ही यूजर्स के लिए रिलीज किया गया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 21, 2023, 09:57 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp के एंड्रॉयड यूजर्स के बाद अब iOS के लिए आई यह नई सुविधा।
  • अभी कुछ ही यूजर्स इस नए अपडेट का यूज कर सकते हैं।
  • भविष्य में आने वाले अपडटे के साथ इसे सभी यूजर्स के लिए लाया जाएगा।

WhatsApp कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। कंपनी ने हाल में Android Beta टेस्टर्स के लिए एक नया स्टेटस अपडटे जारी किया था। वे अब अपने स्टेटस पर फोटो, वीडियो और टेक्स्ट मैसेज लगाने के साथ-साथ वॉयस नोट भी शेयर कर सकते हैं। इस अपडेट को फिलहाल, कुछ लकी एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है। अब यह सुविधा लेटेस्ट बीटा पर कुछ iOS यूजर्स के लिए भी जारी कर दी गई है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: पब्लिक प्लेस में नहीं सुनना चाहते WhatsApp Voice Note, ऐसे Text में बदलकर पढ़ें पूरा मैसेज

WhatsApp iOS Update for iOS

Meta के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इसकी जानकारी दी है। कुछ समय पहले वेबसाइट ने ही बताया था कि कंपनी स्टेटस अपडेट फीचर पर काम कर रही है, जो यूजर्स को स्टेटस पर वॉयस नोट लगाने की सुविधा देगा। इसकी मदद से आप अपने स्टेटस पर वॉयस नोट शेयर कर पाएंगे। और पढें: WhatsApp को ऐसे करें Personal Notes App की तरह इस्तेमाल

कुछ दिनों पहले Android 2.23.2.8 update के लिए WhatsApp beta इंस्टॉल करने के बाद कुछ बीटा टेस्टर्स को यह सुविधा मिली थी। अब इसे लेटेस्ट बीटा पर कुछ iOS यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया गया है। ध्यान रखें कि अभी इसका यूज कुछ ही यूजर्स कर पाएंगे। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ इस फीचर को सभी व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

डिलीट भी कर पाएंगे वॉयस नोट

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसमें नया फीचर दिख रहा है, जो यूजर्स को व्हाट्सऐप स्टेटस पर एक वॉयस नोट रिकॉर्ड करके शेयर करने की सुविधा दे रहा है। अगर यूजर्स को स्टेटस अपडेट के लिए रिकॉर्ड किया वॉयस नोट सही नहीं लग रहा है तो वे उसे डिलीट भी कर सकते हैं।

बता दें कि फोटो और वीडियो की तरह ही स्टेटस पर लगाया गया वॉयस नोट भी अपने आप 24 घंटे बाद डिलीट हो जाएगा। हालांकि, यूजर्स अपनी इच्छा अनुसार इसे कभी भी डिलीट कर सकते हैं। यह End-to-end एनक्रिप्टेड होते हैं।

ध्यान रखें कि TestFlight ऐप से iOS 23.2.0.70 update के लिए WhatsApp Beta इंस्टॉल करने पर कुछ बीटा टेस्टर्स इस सुविधा का यूज कर पाएंगे। आगे आने वाले समय में कंपनी इसे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट करेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।