WhatsApp में अब दो Channels को कर पाएंगे Pin, आया नया फीचर

WhatsApp Channels के लिए एक ऐसा फीचर आया है, जो यूजर्स के काम को आसान बनाएगा। अब उन्हें जरूरी चैनल्स को ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। वे उसे पिन कर सकते हैं।

Published By: Mona Dixit
Published: Jun 11, 2024, 10:57 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp Channels के लिए एक ऐसा फीचर आया है, जो यूजर्स के काम को आसान बनाएगा। अब उन्हें जरूरी चैनल्स को ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। वे उसे पिन कर सकते हैं।

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नई सुविधाएं लाता रहता है। चैनल और कम्युनिटीज के लिए कंपनी विभिन्न प्रकार के लिए फीचर्स पर काम कर रहा है। पिछले काफी समय से मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप नए फीचर्स लेकर आ रहा है। इनमें से कुछ अभी टेस्टिंग फेज में है। वहीं, कई को रोल आउट किया जा चुका है। अब व्हाट्सऐप से चैनल्स के लिए नई सुविधा जारी की है। हालांकि, इसे अभी चुनिंदा यूजर्स के लिए लाया गया है। इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

WhatsApp Channels के लिए आया नया फीचर

गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.13.3 update से पता चला है कि कंपनी दो चैनल्स को पिन करने के फीचर को रोल आउट कर रही है। व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने अपनी लेटेस्ट रिपोर् और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

में इस फीचर के रोल आउट की जानकारी दी है। इससे पहले भी वेबसाइट ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि WhatsApp beta for Android 2.24.4.3 update से पता चला है कि कंपनी Pin Channels फीचर पर काम कर रहा है। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

अब दो चैनल्स को कर सकते हैं पिन

अब आखिरकार इसे लंबे इंतजार के बाद व्हाट्सऐप इसे रोल आउट किया जा रहा है। यह फीचर चैट्स के लिए मिल रहे पिन सुविधा की तरह चैनल्स के लिए काम करेगा। इसकी मदद से आप दो व्हाट्सऐप चैनल तक पिन कर सकते हैं। ऐसा करने पर पिन किए गए चैनल्स आपको चैनल्स सेक्शन में सबसे ऊपर दिखाई देंगे। इसका मतलब है कि जिस तरह आप चैट में जरूरी मैसेज को पिन करके रखते हैं, उसी तरह जरूरी चैनल्स को भी पिन करके रखे सकते हैं।

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिसमें चैनल्स सेक्शन में पिन किए गए चैनल दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि फिलहाल यह सुविधा कुछ लकी बीटा यूजर्स के लिए टेस्टिंग के तौर पर रोल आउट की जा रही है। इसके बाद इसे स्टेबल वर्जन के लिए लाया जाएगा। तब सभी यूजर्स इसका यूज कर पाएंगे। इससे यूजर्स के लिए जरूरी चैनल्स को ढूंढना नहीं पढ़ेगा। कंपनी और भी कई फीचर्स लाने वाली है। हालांकि, अभी वे डेवलपमेंट फेज में है। कुछ को बीटा के लिए रोल आउट किया जा चुका है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।