WhatsApp पर अब भेज सकेंगे एक साथ 100 फोटो और वीडियो, आ रहा काम का फीचर

अब Whatsapp पर यूजर्स एक बार में 100 फोटो व वीडियो की मीडिया फाइल्स शेयर कर सकते हैं। जैसे कि हमने बताया अब-तक यह लिमिट केवल 30 फाइल्स की थी। हालांकि, अभी यह फीचर चुनिंदा यूजर्स के बीच रोलआउट किया गया है।

Published By: Manisha
Published: Feb 07, 2023, 12:52 PM (IST)

हाइलाइट

  • Whatsapp पर एडिट फीचर का भी है इंतजार
  • व्हाट्सऐप पर अब-तक एक साथ भेज सकते हैं 30 मीडिया फाइल्स
  • फ्यूचर अपडेट के साथ भेज सकेंगे 100 फाइल्स

WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर यूं तो आए दिन नए-नए फीचर्स की टेस्टिंग करता रहता है। इसी दौरान अब एक नए अपडेट की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट की मानें, तो अब व्हाट्सऐप पर यूजर्स एक-साथ 100 मीडिया फाइल्स अपने कॉन्टेक्ट के साथ शेयर कर सकते हैं। अब-तक एक बार में केवल 30 मीडिया फाइल्स की शेयर की जा सकती थी। हालांकि, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने अपने यूजर्स के लिए अब नए अपडेट में यह काम का फीचर जोड़ दिया है। आइए जानते हैं किन यूजर्स को मिला इस फीचर का सबसे पहले एक्सेस। और पढें: WhatsApp में जल्द बदलेगा Media Viewer का इंटरफेस, React करना होगा आसान

Wabetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में इस नए अपडेट की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट की मानें, तो अब WhatsApp पर यूजर्स एक बार में 100 फोटो व वीडियो की मीडिया फाइल्स शेयर कर सकते हैं। जैसे कि हमने बताया अब-तक यह लिमिट केवल 30 फाइल्स की थी। यह फीचर लेटेस्ट WhatsApp beta for Android 2.23.4.3 अपडेट के तहत देखने को मिला है, जिसकी स्क्रीनशॉट रिपोर्ट भी शेयर किया गया है। अगर आप बीटा यूजर हैं, तो लेटेस्ट अपडेट के साथ इस नए फीचर को एक्सेस कर सकते हैं। और पढें: EPF Balance Check: अपने WhatsApp पर देख सकेंगे पूरा बैलेंस, ऐसे निकाले अपने राज्य का व्हाट्सऐप नंबर

wabetainfo

स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि मीडिया फाइल शेयर करने की लिमिट 30 से बढ़कर 100 फाइल्स हो गई है। अब आप एक बार में 100 फाइल्स को सिलेक्ट करके किसी भी कॉन्टेक्ट के साथ शेयर कर सकते हैं। और पढें: WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब लैपटॉप और PC से भी कर सकेंगे कॉल

यह फीचर यकिनन सभी यूजर्स के लिए बड़ा की काम का साबित होने वाला है। इस फीचर के आने के बाद अब आप अपने फैमिली व फ्रेंड्स को किसी भी इवेंट की फोटो एक बार में भेज सकेंगे। पहले 30 फोटो व वीडियो की लिमिट होने की वजह से बार-बार अलग से 30-30 फाइल्स को सिलेक्ट करके भेजना पड़ता था।

आने वाले हैं ये नए फीचर्स-

हाल ही में इंस्टेंट मैसेजिंग के कई नए फीचर्स की जानकारी सामने आई है। इनमें जरूरी मैसेज को सबसे टॉप पर पिन करने की क्षमता से लेकर सेंड मैसेज को एडिट करने तक की क्षमता शामिल है। पिन फीचर की मदद से बेहद ही जरूरी चैट को आपको नीचे स्क्रॉल करके खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप पिन फीचर का इस्तेमाल करके उस चैट को सबसे टॉप पर पिन कर सकते हैं। इसके अलावा, व्हाट्सऐप कॉल के लिए जल्द ही एक नया शॉटकट ऐप में जोड़ा जाने वाला है, जिसकी मदद से आप एक क्लिक पर व्हाट्सऐप कॉल करने में सक्षम होंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।