WhatsApp में आया Instagram जैसा फीचर, Status Updates पर कॉन्टैक्ट को करें Mention

WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए Status Update mention फीचर रोल आउट किया है। यह फीचर इंस्टाग्राम के स्टोरी पर किसी को मेंशन करने जैसा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 17, 2024, 11:21 AM (IST)

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप, Instagram जैसा फीचर रोल आउट कर रहा है। WhatsApp का Status Update Mention फीचर यूजर्स को इंस्टाग्राम की तरह स्टेटस अपडेट पर कॉन्टैक्ट को मेंशन करने की सुविधा देगा। कंपनी पिछले काफी समय से इस फीचर पर काम कर रही है। अब आखिरकार इसे रोल आउट कर दिया गया है। हालांकि, इस फीचर को अभी चुनिंदा लोंगो के लिए लाया गया है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

WhatsApp Status Update Mention Feature

Google Play Store पर मौजूद लेटेस्ट latest WhatsApp beta for Android 2.24.20.3 update से पता चला है कि स्टेटस अपेडट फीचर रोल आउट किया जा रहा है। यह जानकारी व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में दी है। और पढें: Facebook और Instagram अचानक हुए डाउन, दुनियाभर में घंटों परेशान रहे यूजर्स, जानें पूरा मामला

अब मिलेगा एक नया ऑप्शन

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें यह फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। स्टेटस अपडेट पेज पर कैप्शन बार पर मेंशन करने के लिए ऑप्शन मिल रहा है। इस पर क्लिक करके आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में से किसी को भी मेंशन कर सकते हैं। इसके बाद आपके स्टेटस पर नाम के नीचे वह कॉन्टैक्ट दिखाई देगा, जिसको आपने मेंशन किया है। और पढें: अब कोई नहीं कर पाएगा आपकी Instagram फोटो का AI से गलत इस्तेमाल, Meta ने बंद किया ये विवादित फीचर

Image Credir- (WABetainfo)

ध्यान रखें कि यह ऑप्शन स्टेटस पब्लिश करने से पहले आपको दिखाई देगा। इससे यूजर्स के लिए उन कॉन्टैक्ट को सिलेक्ट करना आसान हो जाता है, जिनका वे डिस्क्रिप्शन देना चाहते हैं। अगर आप अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर किसी कॉन्टैक्ट को मेंशन करते हैं तो उन्हें एक नोटिफिकेशन मिलेगा कि आपके द्वारा उन्हें स्टेटस में मेंशन किया गया है। इसके अलावा, उन्हें यूजर्स के साथ उनकी चैट में एक मैसेज मिलेगा, जिसमें उन्हें सूचित किया जाएगा कि उन्हें स्टेटस अपडेट में मेंशन किया गया है।

बता दें कि इसे अभी चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। आगे आने वाले समय में इसे स्टेबल वर्जन पर सभी के लिए लाया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।