WhatsApp की नई सुविधा, अब बिना ओपन किए ही देख पाएंगे Status

WhatsApp Status की लेआउट बदल गया है। अब यूजर्स बिना ओपन किए ही किसी का भी स्टेटस देख सकते हैं। इस फीचर को सभी के लिए रोल आउट कर दिया गया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 26, 2024, 10:50 AM (IST)

WhatsApp Status का लेआउट बदल गया है। Meta ने अपने लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप का यूज करने वालों के लिए अपने स्टेटस का स्टेटस अपडेट देखना और भी आसान बना दिया है। अब यूजर्स स्टेटस अपडेट को बिना ओपन किए ही स्टेटस देख पाएंगे। इस नए लेआउट को iOS और एंड्ऱॉयड दोनों के स्टेबल वर्जन के लिए जारी किया गया है। साथ ही, एक और नया फीचर रोल आउट हो रहा है, जो यूजर्स को पूरा स्टिकर पैक शेयर करने की सुविधा दे रहा है। हालांकि, यह फीचर अभी चुनिंदा लोगों के लिए लाया गया है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: पब्लिक प्लेस में नहीं सुनना चाहते WhatsApp Voice Note, ऐसे Text में बदलकर पढ़ें पूरा मैसेज

WhatsApp Status Feature

WhatsApp ने iOS और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस के लिए नए स्टेटस अपडेट लेआउट को रोल आउट किया है। अभी तक यूजर्स को स्टेटस अपडेट सेक्शन ओपन करने के बाद में गोलाकार आइकन में स्टेटस दिखते थे और सामने प्रोफाइल फोटो दिखाई देती है। और पढें: WhatsApp को ऐसे करें Personal Notes App की तरह इस्तेमाल

हालांकि, अब नए लेआउट में स्टेटल वर्टिकली दिखाई दे रहे हैं और स्टेटस ओपन किए बिना ही उसमें कॉन्टैक्ट द्रारा लगाए गए स्टेटस की झलक दिखाई देती है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स स्टेटस को ओपन किए बिना ही स्टेटस देख पाएंगे।

अन्य फीचर

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने एक लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया है कि यूजर्स को कंपनी पूरा स्टिकर पैक शेयर करने की सुविधा दे रही है। रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp beta for Android 2.24.25.2 update के ससाथ कुछ चुनिंदा बीटा यूजर्स को यह नया फीचर मिल रहा है।

इस फीचर की टेस्टिंग यूजर्स स्टिकर पिकर ओपन करके कर सकते हैं। प्रत्येक स्टिकर पैक के लिए उपलब्ध एक नया तीन-बिंदु मेनू ऑप्शन देख सकते हैं। यह मेनू उन्हें या तो मौजूदा बातचीत के साथ स्टिकर पैक शेयर करने या अपने पर्सनल कलेक्शन से इसे हटाने की सुविधा देता है। WhatsApp द्वारा बनाए गए फर्स्ट पार्टी स्टिकर पैक के लिए शेयर ऑप्शन को सिलेक्ट करने से पूरे पैक को सीधे भेजने के बजाय स्टिकर पैक का लिंक बनाना होगा।

ध्यान रखें अभी केवल कुछ एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स ही इसका यूज कर पा रहे हैं। आगे आने वाले समय में इसे और भी लोगों के लिए रोल आउट किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।