WhatsApp Status के लिए आ रहा नया फीचर, ग्रुप चैट को कर पाएंगे Mention

WhatsApp Status Update के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। व्हाट्सऐप यूजर्स को स्टेटस अपडेट पर ग्रुप चैट को मेंशन करने की सुविधा देगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 20, 2024, 10:52 AM (IST)

WhatsApp Status के लिए हाल ही में एक नया फीचर रोल आउट किया था, जिसकी मदद से अब यूजर्स स्टेटस पर लोगों को मेंशन कर सकते हैं। यह इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोस्तों को मेंशन करने जैसे ही है। अब लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अब यूजर्स को स्टेटस अपडेट पर ग्रुप चैट को मेंशन करने की सुविधा देने पर काम कर रहा है। यह फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है। आइये, इस अपकमिंग फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp ला रहा काम का फीचर, बिना चैट छोड़े कर पाएंगे Meta AI का इस्तेमाल

WhatsApp Status के लिए आया नया फीचर

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने ऐप के इस नए फीचर की डिटेल शेयर की है। वेबसाइट की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.24.21 update से पता चला है कि कंपनी यूजर्स को स्टेटस अपडटे पर ग्रुप चैट को मेंशन करने की सुविधा देने पर काम कर रहा है। इसे भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। और पढें: WhatsApp का नया सेफ्टी फीचर, Unknown नंबर से चैट करने से पहले देगा Warning

यूजर्स को मिलेगा नया ऑप्शन

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिसमें इस फीचर को साफ-साफ देख सकते हैं। स्क्रीनशॉट के अनुसार, व्हाट्सऐप का यह फीचर यूजर्स को स्टेटस अपडेट में ग्रुप चैट को मेंशन करने देगा। इसका मतलब है कि यूजर्स भविष्य में प्रत्येक मेंबर के बारे में बताए बिना पूरे ग्रुप को ही मेंशन कर पाएंगे। और पढें: Meta Glasses: AI टेक से लैस स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

वर्तमान में, यूजर्स एक WhatsApp स्टेटस अपडेट में अधिकतम 5 कॉन्टैक्ट को मेंशन कर सकते हैं। ग्रुप को मेंशन करने की सुविधा देने का उद्देश्य एक साथ बड़ी संख्या में लोगों को नोटिफाई करने की प्रोसेस को बढ़ाना है। एक बार जब किसी ग्रुप चैट के बारे में बताया जाता है, तो उस ग्रुप के सभी मेंबर को अपने आप स्टेटस अपडेट के बारे में एक नोटिफिकेशन मिल जाएगा।

ध्यान रखें अभी इस फीचर पर डेवलपमेंट चल रहा है। इसे व्हाट्सऐप के भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। इसके लिए यूजर्स को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।