WhatsApp पर आ गया Secret Code फीचर, पर्सनल चैट आसानी से कर सकेंगे पूरी तरह हाइड

WhatsApp Secret Code फीचर फाइनली रोलआउट हो गया है। इस फीचर के जरिए आप अपनी पर्सनल व्हाट्सऐप चैट को हाइड कर सकते हैं, जो कि केवल सीक्रेट कोड के जरिए ही एक्सेस होगी। यहां जानें सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Nov 30, 2023, 08:22 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp पर आ गया सीक्रेट कोड फीचर
  • पर्सनल चैट होगी हाइड
  • सीक्रेट कोड के जरिए ही चैट होगी एक्सेस

WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए फाइनली Secret Code फीचर रोलआउट कर दिया है। इस फीचर के जरिए व्हाट्सऐप यूजर्स अपनी पर्सनल चैट को एक सीक्रेट कोड के जरिए हाइड कर सकेंगे। ऐसे में यदि कोई उनके व्हाट्सऐप का पासवर्ड जानता भी होगा, तो भी वो उस पर्सनल चैट को एक्सेस नहीं कर सकेगा। यह पर्सनल चैट केवल सीक्रेट कोड के जरिए ही डिस्प्ले होगी। यकिनन इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का यह फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को पहले से ज्यादा मजबूत करने वाला है। आइए जानते हैं इन नए फीचर से जुड़ी सभी डिटेल। और पढें: WhatsApp में आ गया Incognito फीचर, Meta AI से प्राइवेट में पूछ सकेंगे सभी सवाल

WhatsApp ने आज 30 नवंबर गुरुवार को नया Secret Code फीचर का ऐलान कर दिया है। इसकी जानकारी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी। बता दें, इससे पहले कंपनी ने यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर Chat Lock फीचर रिलीज किया था। वहीं, अब इस फीचर को और भी ज्यादा एन्हैंस करने के लिए नया सीक्रेट कोड फीचर लेकर आया गया है। जैसे कि हमने बताया यह फीचर यूजर्स को प्राइवेट चैट हाइड करने की सुविधा देगा। जिस पर्सनल चैट क आपने लॉक कर रखा है उसे आप सीक्रेट कोड के जरिए अपनी चैट से हाइड कर सकते हैं। आप इस चैट को तभी एक्सेस कर सकेंगे, जब यह सीक्रेट कोड एंटर किया जाएगा। और पढें: WhatsApp ग्रुप में आ रहा नया मजेदार फीचर, ऐसे नए सदस्य का कर सकेंगे Welcome!

ध्यान देने वाली बात यह है कि व्हाट्सऐप ने फिंगरप्रिंट के जरिए चैट को हाइड करने के लिए एक कंडीशन रखी है। आप केवल उसी फिंगरप्रिंट से चैट को हाइड कर सकते हैं, जिससे आपने अपना व्हाट्सऐप लॉक किया हुआ है। दरअसल, इसका मकसद यह है कि सीक्रेट कोड का इस्तेमाल व्हाट्सऐप रजिस्टर शख्स ही कर सके। और पढें: 1 फोन में 2 WhatsApp कैसे चलाएं? जानें यहां

WhatsApp Secret Code का इस्तेमाल कैसे करें?

WhatsApp Secret Code का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले उस पर्सनल चैट को लॉक करना होगा। इसके लिए चैट लॉक फीचर पहले ही रोलआउट किया जा चुका है। चैट लॉक करने के लिए आपको चैट पर लॉन्ग-प्रेस करना होगा। इसके बाद आप उस चैट को लॉक कर सकेंगे। अब उस चैट को हाइड करने के लिए आप सीक्रेट कोड फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस लॉक हुई चैट को ओपन करना है। इसके बाद तीन डॉट आइकन पर क्लिक करें। यहां आपको Hide locked chats का ऑप्शन दिखाई देगा।

इस ऑप्शन पर क्लिक करके आपको एक सीक्रेट कोड एंटर करना होगा। इसके बाद वो चैट पूरी तरह से हाइड हो जाएगी। हाइड पर्सनल चैट को एक्सेस करने के लिए बस आपको सर्च बार में जाकर सीक्रेट कोड एंटर करना होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।