WhatsApp में आया नया प्राइवेसी फीचर, Contact Syncing को कर पाएंगे मैनेज

WhatsApp ने एक नया प्राइवेसी फीचर रोल आउट किया है, जो यूजर्स को लिंक डिवाइस पर कॉन्टैक्ट सिंकिंग को मैनेज करने में मदद करेगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 05, 2024, 04:12 PM (IST)

WhatsApp एक नया प्राइवेसी फीचर रोल आउट कर रहा है। इसकी मदद से यूजर्स कॉन्टैक्ट सिंक ऑप्शन को मैनेज कर पाएंगे। वे लिंक डिवाइस पर कॉन्टैक्ट को मैनेज कर सकेंगे। उन्हें नया कॉन्टैक्ट जोड़ने, एडिट करने और डिलीट करने की सुविधा मिलेगी। फिलहाल यह फीचर चुनिंदा यूजर्स के लिए टेस्टिंग के तौर पर रोल आउट किया जा रहा है। आइये, इस फीचर की डिटेल के लिए नीचे पढ़ते हैं। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स

WhatsApp Contact syncing feature

WhatsApp के आने वाले फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaifno ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में व्हाट्सऐप के नए फीचर के रोल आउट की जानकारी मिली है। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.21.26 update से पता चला है कि कंपनी कॉन्टैक्ट सिंकिंग को मैनेज करने के लिए एक प्राइवेसी फीचर रोल आउट कर रहा है। और पढें: WhatsApp से काफी आगे है Telegram! ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें यह फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। स्क्रीनशॉट के अनुसार, कुछ बीटा टेस्टर्स को एक नया प्राइवेसी फीचर मिल रहा है, जो उन्हें अपने लिंक किए गए डिवाइस में कॉन्टैक्ट को मैनेज करने की सुविधा देता है। इसका मतलब है कि यूजर्स अपने मोबाइल फोन के बिना ही अपने WhatsApp अकाउंट से जुड़े किसी भी डिवाइस से कॉन्टैक्ट जोड़, एडिट या डिलीट कर सकते हैं। और पढें: WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक, ऐसे छिपाएं Locked Chats

उदाहरण के लिए, जो लोग टैबलेट या डेस्कटॉप पर WhatsApp का यूज करते हैं, वे अभी भी अपनी कॉन्टैक्ट सूची को मॉडिफाई कर सकते हैं और वे बदलाव ऑटोमैटिक उनके सभी लिंक किए गए डिवाइस में सिंक हो जाएंगे। इससे अधिक इंटीग्रेशन एक्पीरियंस मिलेगा।

यदि यूजर्स किसी स्पेशल अकाउंट जैसे कि उनके वर्क अकाउंट के लिए कॉन्टैक्ट सिंकिंग को डिसेबल करते हैं तो व्हाट्सऐप उस अकाउंट से कॉन्टैक्ट को खींचना और प्रदर्शित करना बंद कर देगा। यह प्राइवेसी बनाए रखने में मदद कर सकता है।

ध्यान रखें कि नई सुविधा अभी कुछ व्हाट्सऐप बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट हो रहा है। इसे भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।