WhatsApp अपने कीबोर्ड को कर रही रीडिजाइन, इमोजी के लिए करनी पड़ेगी अधिक स्क्रॉलिंग

WhatsApp यूजर्स को जल्द ही ऐप के कीबोर्ड का नया डिजाइन मिलने वाला है। कंपनी कीबोर्ड को रीडिजाइन कर रही है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ बदलाव देखने को मिलेंगे।

Published By: Mona Dixit
Published: Apr 20, 2023, 08:53 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp के कीबोर्ड को रीडिजाइन किया जा रहा है।
  • इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा।
  • अभी यह डेवलपमेंट फेज में है।

WhatsApp लगातार नए फीचर्स लाने पर काम कर रहा है। एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइस के लिए एक से एक अच्छे फीचर्स रोल आउट किए जा रहे हैं। अब Meta के स्वामित्व वाला यह इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप रीडिजाइन कीबोर्ड पर काम कर रहा है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। नए कीबोर्ड में यूजर्स को कीबोर्ड टाइप सिलेक्शन बार नीचे की जगह ऊपर की ओर मिलेगा। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

WhatsApp Redesign Keyboard

WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबासाइट WABetainfo की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Google Play Store पर Android 2.23.9.2 update के लिए लेटेस्ट WhatsApp beta आया है। इस अपडेट से पता चला है कि ऐप कीबोर्ड को रीडिजाइन करने पर काम रहा है। और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

इमोजी के लिए करनी पड़ सकती है अधिक स्क्रॉलिंग

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसके अनुसार, अब नए कीबोर्ड में कीबोर्ड टाइप सिलेक्ट करने का ऑप्शन नीचे जगह ऊपर मैसेज बार में दिया गया जाएगा। लग रहा है कि यह बार अलग-अलग कैटेगरी की इमोजी तक पहुंच को हटा देगा। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

कैटेगरी बार यूजर्स को इमोजी की विभिन्न कैटेगरी तक आसानी से पहुंचने की सुविधा देता है। यह उन यूजर्स के लिए मददगार है, जो अक्सर इमोजी का यूज करते हैं। कैटेगरी बार को हटाना चिंता का कारण हो सकता है क्योंकि एक निश्चित इमोजी भेजने के लिए अधिक स्क्रॉलिंग करनी पड़ सकती है।

अपडेट के साथ हुआ यह बदलाव

ध्यान दें कि अभी यह डेवलपमेंट फेज में है और रिलीज के समय इसमें कोई बदलाव हो सकता है। इसे अभी तक कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए भी जारी नहीं किया गया है। ध्यान दें कि यह अपडेट पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ संगतता के बारे में और जानकारी देता है क्योंकि ऐसा लगता है कि यह अब 5.0 से कम Android वर्जन के साथ संगत नहीं है।

व्हाट्सऐप एंड्रॉइड के पुराने वर्जन के लिए सपोर्ट खत्न कर रहा है। इससे यह सुनिश्चित हो सके कि ऐप नवीनतम सुरक्षा सुविधाओं का लाभ उठा सके और बेस्ट यूजर एक्सपीरियंस दे सके।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।