WhatsApp के धमाल प्राइवेसी फीचर, हर कोई नहीं देखा पाएगा आपका स्टेटस, लास्ट सीन और प्रोफाइल फोटो
WhatsApp में कई ऐसे प्राइवेसी फीचर्स मिलते हैं, जिनकी मदद से आप हर किसी से अपना ऑनलाइन स्टेटस, लास्ट सीन और प्रोफाइल फोटो आदि छिपा सकते हैं। यहां ऐप के बेस्ट प्राइवेसी फीचर्स बताए गए हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 26, 2022, 01:57 PM (IST)
हाइलाइट
- WhatsApp में चुनिंदा लोगों को अपना लास्ट सीन, ऑनलाइन स्टेटस और प्रोफाइल फोटो दिखाने का ऑप्शन मिलता है।
- Disappearing Messages फीचर की मदद से मैसेज अपने आप तय समय के बाद डिलीट हो जाते हैं।
- WhatsApp में Read Receipts प्राइवेसी फीचर भी मिलता है।
WhatsApp में कई प्राइवेसी फीचर मिलते हैं, जो यूजर्स के पर्सनल डेटा को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। व्हाट्सऐप यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार, चुनिंदा लोगों को अपना स्टेटस, डिस्प्ले पिक्चर और लास्ट सीन दिखा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में आपको लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के शानदार प्राइवेसी फीचर्स के बारे बताने वाले हैं और इन्हें यूज करने का प्रोसेस भी बताया जाएगा। आइये, जानते हैं...
WhatsApps Privacy Feature
WhatsApp सेटिंग में जाने पर आपको प्राइवेसी सेक्शन के तहत कई फीचर्स मिलेंगे। लिस्ट में Last Seen and Online, Profile Photo, About और Status आदि शामिल हैं।
Last Seen
व्हाट्सऐप के इस प्राइवेसी फीचर की मदद से आप यह सिलेक्ट कर सकते हैं कि व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट लिस्ट में से कौन आपका लास्ट सीन और ऑनलाइन स्टेटस देख सकता है। ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको कई ऑप्शन everyone, My Contacts, My Contacts Except और Nobody मिलेंगे।
everyone सिलेक्ट करने से आपका लास्ट सीन और स्टेटस सभी को दिखाई देगा। My Contact Except से आप चुनिंदा कॉन्टैक्ट को लास्ट सीन दिखा पाएंगे। Nobody सिलेक्ट करने से लास्ट सीन किसी को नहीं दिखाई देगा।
Online
Last Seen and Online के तहत I'm Online सेक्शन मिलेगा। इसमें Everyone और Same as Last Seen का ऑप्शन होगा।
Profile Photo
प्राइवेसी फीचर्स के सेक्शन में आपको प्रोफाइल फोटो का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही Last Seen जैसे everyone, My Contacts, My Contacts Except और Nobody के ऑप्शन मिलेंगे। आप अपनी सुविधा अनुसार, इनमें से कोई भी सिलेक्ट करके प्रोफाइल फोटो के लिए प्राइवेसी सेट कर सकते हैं।
Status
स्टेटस पर क्लिक करने से आपको तीन ऑप्शन My Contacts, My Contacts Except और Only Share with दिखेंगे। आप इनमें से कोई भी ऑप्शन सिलेक्ट करके स्टेटस के लिए प्राइवेसी लगा सकते हैं।
Read Receipts
ऊपर बताए गए फीचर्स के अलावा WhatsApp यूजर्स Read Receipts फीचर भी मिलता है। इसे ऑफ करने पर कोई नहीं देख पाएगा कि आपने उसका मैसेज पढ़ा है या नहीं। साथ ही आप भी यह जांच नहीं कर पाएंगे।
Disappearing Messages
Disappearing Messages प्राइवेसी फीचर इनेबल करके आप एक टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं। ऐसा करने पर डिसअपीयरिंग मैसेज के तौर पर भेजा गया मैसेज उतने टाइम के बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।