WhatsApp Update: अब लिंक्ड डिवाइस से चैट पर लगा पाएंगे लॉक, जानें कैसे

WhatsApp एक नया फीचर लेकर आया है, जो यूजर्स को लिंक किए गए डिवाइस पर भी चैट को लॉक करने की सुविधा दे रहा है। इस फीचर को चुनिंदा लोगों के लिए जारी किया गया है।

Published By: Mona Dixit | Published: May 17, 2024, 09:36 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp एक नया फीचर लेकर आया है, जो यूजर्स को लिंक किए गए डिवाइस पर भी चैट को लॉक करने की सुविधा दे रहा है। इस फीचर को चुनिंदा लोगों के लिए जारी किया गया है।

WhatsApp ने कुछ समय पहले अपने यूजर्स को चैट लॉक करने का फीचर दिया था। अब मेटा के स्वामित्व वाली यह लोकप्रिय इंस्टेंट ऐप इसे और भी बेहतर बनाने पर काम कर रही है। हाल में व्हाट्सऐप लिंक किए गए डिवाइस के लिए भी Locked Chats फीचर रोल आउट कर रही है। इसका मतलब है कि अब लिंक किए गए डिवाइस पर भी चैट को लॉक किया जा सकेगा। हालांकि, फिलहाल यह नई सुविधा चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ फीचर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। इसके बारे में डिटेल में जानने ते लिए नीचे पढ़ें। और पढें: दुनियाभर में Instagram और Facebook हुआ डाउन, Twitter पर की यूजर्स ने शिकायत

WhatsApp लिंक्ड डिवाइस के लिए आया यह फीचर

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस नए फीचर के रोल आउट की जानकारी दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.11.9 update से पता चला है कि व्हाट्सऐप लिंक्ड डिवाइस के लिए भी लॉक चैट फीचर रोल आउट कर रही है। और पढें: FIFA World Cup 2026: Instagram, Facebook और WhatsApp को मिले फुटबॉल थीम फीचर्स

कुछ समय पहले आई खबर में इस फीचर के डेवलपमेंट की जानकारी सामेन आई थी। अब आखिरकार कंपनी ने इसे पेश कर दिया है। चैट लॉक फीचर यूजर्स को उनका चैट को और भी प्राइवेट रखने की सुविधा देती है। और पढें: Meta का बड़ा ऐलान, Edits ऐप में जल्द आ रहा AI असिस्टेंट और Desktop सपोर्ट

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिसमें यह फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। इसके अनुसार, अब व्हाट्सऐप यूजर्स लिंक्ड डिवाइस से भी अपनी चैट को प्रोटेक्ट कर सकते हैं।

एक सीक्रेट कोड को सेट अप करने के लिए यूजर को लॉक की गई चैट लिस्ट के अंदर सीक्रेट कोड स्क्रीन ओपन करनी होगी। उन्हें सीक्रेट कोड अपने प्राइमरी फोन से क्रिएट करना होगा।

सीक्रेट कोड सेट करने के बाद उनकी लॉक की गई चैट डिवाइस पर चैट लिस्ट से गायब हो जाएगी और लॉक की गई चैट स्क्रीन के जरिए वे उन्हें एक्सेस कर पाएंगे। ध्यान रखें कि सीक्रेट कोड उनके सभी लिंक किए गए डिवाइसों पर भी सिंक्रनाइज है, जो एक ही पासकोड का यूज करके ओपन की जा सकती हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिंक्ड डिवाइस के लिए लॉक चैट फीचर अभी टेस्टिंग के तौर पर कुछ लकी बीटा यूजर्स को रोल आउट किया जा रहा है। टेस्टिंग के बाद यह सभी व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए आ जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।