WhatsApp Image Scam: क्या है व्हाट्सऐप का यह स्कैम? ऐसे रहें सावधान

WhatsApp Image Scam के जरिए लोगों को स्कैमर्स अपना शिकार बना रहे हैं। यह स्कैम आपका बैंक अकाउंट भी खाली कर सकता है।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 11, 2025, 02:31 PM (IST)

WhatsApp Image Scam: ऑनलाइन फ्रॉड स्कैम के मामले समय के साथ-साथ बढ़ते जा रहे हैं। टेलीग्राम से लेकर व्हाट्सऐप तक, कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से स्कैमर्स लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इस समय एक नए WhatsApp Image Scam के जरिए लोगों के साथ ठगी हो रही है। स्कैम के नाम से ही पता चल रहा है कि यह स्कैम फोटो से संबंधित है। व्हाट्सऐप पर अनजान नंबर से आए फोटो पर क्लिक करते ही लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी हो रही है। यूजर्स बिना किसी OTP के ही लोगों का बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं। आइये, इस स्कैम के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स

WhatsApp Image Scam

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक ताजा मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप पर भेजी गई फोटो को डाउनलोड किया और ऐसा करते ही उसके बैंक अकाउंट से 2 लाख रुपये चले गए। और पढें: WhatsApp से काफी आगे है Telegram! ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास

इस घोटाले में WhatsApp या इसी तरह के मैसेजिंग ऐप के जरिए छिपे हुए मैलवेयर वाली फोटोज भेजी जाती हैं। स्टेगनोग्राफी नाम की एक टेक्नोलॉजी का यूज करके स्कैमर्स इमेज फाइल्स के अंदर कोड छिपाते हैं। जब यूज इमेज डाउनलोड करता है या उस पर क्लिक करके उसे ओपन करता है, तो मैलवेयर चुपचाप उनके डिवाइस पर इंस्टॉल हो जाता है। और पढें: WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक, ऐसे छिपाएं Locked Chats

मैलवेयर फोन से बैंक लॉगिन डिटेल, ओटीपी और पासवर्ड जैसे डेटा को एक्सेस कर लेता है। कुछ मामलों में, यह स्कैमर्स को डिवाइस को दूर से कंट्रोल करने दे सकता है। कुछ धोखेबाज यह सुनिश्चित करने के लिए फोन कॉल के जरिए फॉलो करते हैं कि यूज फोटो को खोले।

How to Safe from this WhatsApp Scam?

इस तरह के ऑनलाइन स्कैम से बचने के लिए यूजर्स को कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा।

  • किसी भी अनजान नंबर से व्हाट्सऐप पर आई फोटो को डाउनलोड न करें।
  • व्हाट्सऐप की सेटिंग में एक ऑप्शन मिलता है, जिससे आप ऑटो डाउनलोड फोटो को
  • डिसेबल कर सकते हैं। इस फीचर को इनेबल कर लें।
  • संदिग्ध लगने वाले कॉल और मैसेज को अनदेखा करें और ब्लॉक करें।
  • दूसरों को ऐसे घोटालों के बारे में बताएं ताकि वे सतर्क रहें।
  • किसी भी घटना की रिपोर्ट आधिकारिक साइबर अपराध पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर करें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।