WhatsApp लाया नया फीचर, अब चैट लिस्ट को कर पाएंगे मैनेज

WhatsApp Delete preset chat lists फीचर को चुनिंदा लोगों के लिए रोल आउट किया जा रहा है। अब यूजर्स चैट लिस्ट को आसानी से मैनेज कर सकते हैं। वे अपनी जरूरत के अनुसार उसे रीऑर्डर भी कर सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 08, 2024, 08:35 AM (IST)

WhatsApp में पिछले काफी दिनों से कई नए फीचर्स आ रहे हैं। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप को और भी उपयोगी बनाने के लिए कंपनी विभिन्न नए फीचर पर काम कर रही है। अब यूजर्स के लिए एक नया Delete preset chat lists फीचर रोल आउट किया जा रहा है। इसकी मदद से यूजर् चैट लिस्ट में से किसी भी फिल्टर को डिलीट कर सकते हैं। साथ ही, उनके पास चैट लिस्ट को रीऑर्डर करने का भी ऑप्शन है। हालांकि, अभी यह सुविधा चुनिंदा यूजर्स के लिए लाया जा गया है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp ला रहा काम का फीचर, बिना चैट छोड़े कर पाएंगे Meta AI का इस्तेमाल

WhatsApp Delete preset chat lists

गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.23.23 update से पता चला है कि कंपनी Delete preset chat lists फीचर रोल आउट कर रही है। व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में इस फीचर के रोल आउट की जानकारी दी है। और पढें: WhatsApp का नया सेफ्टी फीचर, Unknown नंबर से चैट करने से पहले देगा Warning

इसे अभी एंड्रॉयड के चुनिंदी बीटा यूजर्स के लिए लाया गया है। इसके बाद फीचर को स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसमें फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। और पढें: WhatsApp CEO Kunal Shah: 15 की उम्र में जो था डिलीवरी बॉय, आज बन गया WhatsApp का हेड

कहां मिलेगा नया ऑप्शन?

स्क्रीनशॉट के अनुसार, व्हाट्सऐप ओपन करते ही सबसे ऊपर सर्च बार के नीचे आ रहे चैट लिस्ट में किसी भी फिल्टर जैसे Unread पर क्लिक करने पर यूजर्स को अब दो ऑप्शन मिल रहे हैं। इसमें से एक डिलीट और एक रीऑर्डर लिस्ट्स है। अगर आप इस फिल्टर को डिलीट करना चाहते हैं तो डिलीट पर क्लिक कर दें।

वहीं, रिऑर्डर पर क्लिक करके आप लिस्ट में दिए गए सभी फिल्टर All, Unread, Favorities और Groups को अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार लिस्ट में आगे-पीछे रख सकते हैं।

Reorder पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लिस्ट ओपन हो जाएगी। यहां सबसे ऊपर राइट साइड में पैंसिल के आइकन पर क्लिक करके आप चैट टैब में फिल्टर को रीऑर्डर कर पाएंगे। बीटा यूजर्स के बाद फीचर को जल्द सभी यूजर्स के लिए रोल आउट करने की उम्मीद है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।