WhatsApp Community में आ गया Events फीचर, Replies का ऑप्शन भी जुड़ा

WhatsApp Community पर नए Events और Replies फीचर्स को एड कर दिय गया है। इस फीचर की मदद से कम्युनिटी में नए इवेंट क्रिएट करके इनवाइट्स भेजे जा सकेंगे। साथ ही कम्युनिटी सदस्य इन पर अपना रिप्लाई दे सकेंगे। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha
Published: May 01, 2024, 09:22 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp Community में आ गए नए फीचर
  • अब कम्युनिटी में क्रिएट कर सकेंगे नया इवेंट
  • कम्युनिटी सदस्य इवेंट पर कर सकेंगे रिप्लाई

WhatsApp Community में नया Event फीचर रोलआउट कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद Meta के सीईओ Mark Zuckerberg के दी है। मार्क ने बताया कि अब कम्युनिटी यूजर्स ग्रुप्स में इवेंट को क्रिएट कर सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स Admin की अनाउंसमेंट्स पर रिप्लाई दे सकते हैं। बता दें, व्हाट्सऐप पर कम्युनिटी फीचर को पिछले साल ही लॉन्च किया गया था। इस फीचर के तहत एक विषय पर बने अलग-अलग ग्रुप्स को एक-साथ लाकर कम्युनिटी बनाई जाती है। उदाहरण के तौर पर स्पोर्ट्स पर बने अलग-अलग ग्रुप्स को एक जगह लाकर कम्युनिटी बना देना। ऐसे में एक एडमिन अलग-अलग जगह पर अपडेट देने के बजाय एक जगह ही अपडेट दे सकते हैं। और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

Mark Zuckerberg ने अपने Whatsapp चैनल पर इस नए फीचर को अनाउंस किया है। मार्क ने जानकारी दी है कि अब WhatsApp Communities यूजर्स ग्रुप्स में इवेंट क्रिएट कर सकते हैं और कम्युनिटी में मौजूद सदस्यों को उस इवेंट के लिए इनवाइट भेज सकेंगे। इवेंट इम्पोर्टेंन्ट कॉल, मीटिंग, गेट टू गेदर व प्रोग्राम के लिए क्रिएट किए जा सकते हैं। इसमें एडमिन एड्रेस, तारीख व उससे जुड़ी डिटेल्स डालकर इवेंट को क्रिएट कर सकेंगे और सभी यूजर्स तक साझा कर सकेंगे। और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

मार्क ने अपने पोस्ट में यह भी जानकारी दी है कि कम्युनिटी सदस्य एडमिन अनाउंसमेंटस पर रिप्लाई भी कर सकेंगे। रिप्लाई को देखने के लिए Event पेज पर दिख रहे Respond पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यहां सभी रिप्लाई देखे जा सकेंगे। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

WhatsApp Communities के इस फीचर की जानकारी काफी पहले से लीक्स का हिस्सा बनी हुई थी। फाइनली इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। फिलहाल इस फीचर को फेज मैनर में रोलआउट किया गया है। ऐसे में आप तक इसे पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है।

WhatsApp के नए फीचर्स

साथ ही कंपनी ने कंफर्म किया है कि आने वाले कुछ महीनों तक कंपनी WhatsApp Communities से जुड़े कई नए फीचर्स को रोलआउट करने वाली है। इसमें कम्युनिटी इवेंट को पिन करने की क्षमता आदि शामिल हो सकती है। हाल ही में लीक में सामने आया था कि जल्द ही व्हाट्सऐप कम्युनिटी यूजर्स ग्रुप में इवेंट को पिन कर सकेंगे। इससे ग्रुप के सभी सदस्यों से जरूरी पिन इवेंट की जानकारी मिस नहीं होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।