WhatsApp Communities के लिए आया नया फीचर, अब ट्रांसफर कर पाएंगे ownership

WhatsApp Communities के लिए एक नया फीचर रोल आउट हो रहा है। अब कम्युनिटी सेटिंग में एक नया ट्रांसफर ओनरशिप का ऑप्शन मिलेगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 13, 2024, 09:09 AM (IST)

WhatsApp Communities के लिए एक नया फीचर रोल आउट किया जा रहा है। अब कम्युनिटी की ऑनरशिप को ट्रांसफर किया जा सकता है। पिछले काफी समय से लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप इस फीचर को डेवलप कर रहा था। अब आखिरकार लंबे इंतजार के बाद इसे रिलीज कर दिया गया है। हालांकि, इस नए transfer ownership फीचर को फिलहाल कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए लाया गया है।अब यूजर्स को Communities के इंफो सेक्शन में एक नया ऑप्शन मिलेगा। इसकी डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

WhatsApp Communities के लिए आया नया फीचर

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WAbetainfo ने लेटेस्ट रिपोर्ट में इस नए फीचर के रोल आउट की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.19.34 update के साथ कंपनी कम्युमिटीज के लिए ट्रांसफर ओनरशिप फीचर रोल आउट कर रही है। और पढें: Facebook और Instagram अचानक हुए डाउन, दुनियाभर में घंटों परेशान रहे यूजर्स, जानें पूरा मामला

इस फीचर की मदद से अब आसानी से किसी भी कम्युनिटीज की ओनरशिप को ट्रांसफर किया जा सकेगा। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी लगा है, जिसमें यह फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। और पढें: अब कोई नहीं कर पाएगा आपकी Instagram फोटो का AI से गलत इस्तेमाल, Meta ने बंद किया ये विवादित फीचर

सेटिंग में मिलेगा नया ऑप्शन

स्क्रीनशॉट के मुताबिक, किसी भी कम्युनिटीज की सेटिंग सेक्शन में एक नया ऑप्शन Assign New Owner का मिल रहा है। यह Exit Community, Report Community और Deactivate Community के ऊपर दिया जा रहा है। यह उन कम्युनिटी ओनर को एक नया ओनर नियुक्त करने की सुविधा देता है, जिनके कम्युनिटी में एक से अधिक एडमिनिशट्रेटर हैं।

Image Credit- (WABetainfo)

इसकी मदद से WhatsApp Communities के मौजूदा ओरन अपनी ओनरशिप को आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे। साथ ही, उन्हें एडमिनिस्ट्रेटर के सारे विशेषाधिकार ट्रांसफर कर सकते हैं। ट्रांसफर के बाद, ओरिजनल ओनर के पास अब कम्युनिटी को इनेबल करने जैसे बड़े फैसले लेने की सुविधा नहीं होगी। हालांकि, वे अभी भी कम्युनिटी एडमिन के रूप में अपनी भूमिका निभा पाएंगे।

ध्यान रखें कि अभी यह फीचर केवल एंड्रॉयड के चुनिंदा बीटा यूजर्स लिए रोल आउट किया गया है। टेस्टिंग के बाद यह स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए लाया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।