WhatsApp Channel के लिए आ रहा नया फीचर, अपने आप डिलीट हो जाएंगे फोटो और वीडियो

WhatsApp Channels के लिए एक नया फीचर आने वाला है। यह यूजर्स को फोटो और वीडियो को ऑटो डिलीट करने की सुविधा देगा। यूजर्स को इसके लिए पांच ऑप्शन मिलेंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 27, 2023, 11:45 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp Channels के लिए ऑटो रिमूव मीडिया फीचर आ रहा है।
  • इस फीचर को भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ रिलीज किया जाएगा।
  • यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार चैनल में आने वाली मीडिया को ऑटो डिलीट कर सकते हैं।

WhatsApp Channels फीचर को कुछ समय पहले भारत समेत कई जगह रोल आउट किया गया है। अब लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इसे और भी उपयोगी और बेहतर बनाने के लिए कई नई सुविधाएं लाने पर काम कर रहा है। Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप एक नए Auto Remove Media फीचर पर काम कर रहा है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। यह फीचर चैनल्स में आने वाली मीडिया फाइल को ऑटो डिलीट करने की सुविधा देगा। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड

WhatsApp Channels के लिए आ रहा नया फीचर

WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने Auto-remove media के बारे में जानकारी दी है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, लेटेस्ट WhatsApp beta for Android 2.23.20.11 अपडेट से इस नए फीचर के बारे में जानकारी मिली है। फीचर यूजर्स को यह सिलेक्ट करने की सुविधा देगा कि वे कब चैनल मीडिया को डिवाइस से ऑटोमैटिक डिलीट करना चाहते हैं। और पढें: WhatsApp Username बनाते समय इन बातों का नहीं रखा ध्यान, बाद में पड़ेगा पछताना

यूजर्स को मिलेंगे तीन ऑप्शन

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें साफ-साफ नजर आ रहा कि व्हाट्सऐप का यह अपकमिंग फीचर कैसे काम करेगा। स्क्रीनशॉट में Channel सेटिंग में When to auto-remove media सेक्शन मिलेगा। इसमें आपको पांच ऑप्शन मिलेंगे। इसमें Default App-settings (Never), 1 Day, 1 Week, 1 Month और Never शामिल हैं। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए भी WhatsApp ने टेस्ट करना शुरू किया ये खास फीचर

अगर आप पहला ऑप्शन सिलेक्ट करते हैं तो वह ऐप सेटिंग के आधार पर मीडिया फाइल डिलीट करेगा। इसके अलावा आप एक दिन, एक हफ्ते या एक महीने का ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते हैं। यदि आप Never सिलेक्ट करेंगे तो मीडिया कभी डिलीट नहीं होगी।

अभी व्हाट्सऐप डिवाइस से चैनल मीडिया को तुरंत नहीं हटा सकता है, क्योंकि डिफॉल्ट ऑप्शन "नेवर" है। इस कारण स्टोरेज की समस्या आ सकती है। यह स्क्रीनशॉट चैनल सेटिंग सेक्शन में ऐप बार भी दिखाता है, जिसे एंड्रॉइड 2.23.18.18 के लिए व्हाट्सऐप बीटा के साथ देखा गया है।

इससे आप आसानी से मैनेज कर पाएंगे कि चैनल में आई मीडिया को कब डिलीट करना है। ध्यान रखें कि अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ पहले बीटा यूजर्स को रोल आउट किया जाएगा। फिर यह सभी के लिए उपलब्ध होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।