WhatsApp iOS यूजर्स के लिए आया नया फीचर, Channels में मिल रही यह सुविधा

WhatsApp एक नया फीचर रोल आउट कर रहा है। इसे दुनिया भर के iOS यूजर्स के लिए लाया जा रहा है। अब लोगों को चैनल में एक नई सुविधा मिलेगी, जो ग्रुप और चैट्स के लिए पहले से ही उपलब्ध है।

Published By: Mona Dixit
Published: Apr 29, 2024, 10:25 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp एक नया फीचर रोल आउट कर रहा है। इसे दुनिया भर के iOS यूजर्स के लिए लाया जा रहा है। अब लोगों को चैनल में एक नई सुविधा मिलेगी, जो ग्रुप और चैट्स के लिए पहले से ही उपलब्ध है।

WhatsApp अपने iOS यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। इस नए Channel update forwarding फीचर को को दुनिया भर के आईफोन यूजर्स के लिए रोल आउट कर रहा है। नई सुविधा की मदद से यूजर्स चैनल में आए अपडेट को आसानी से फॉर्वरड कर सकेंगे। इस फीचर को कुछ समय पहले एंड्रॉइड यूजर्स के लिए लाया गया था। अब आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सुविधा iOS यूजर्स के लिए रोल आउट हो रहा है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

WhatsApp iOS यूजर्स के लिए आया नया फीचर

ऐप स्टोर पर मौजूद WhatsApp for iOS 24.8.85 update के साथ कंपनी ने Channel update forwarding फीचर पेश किया है। WAbetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल कंपनी ने अपने ऑफिशियल चैंजलॉग में इस अपडेट के साथ आए नए फीचर के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी है। हालांकि, उनकी रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप दुनिया भर में नए चैनल अपडेट फॉर्वडिंग फीचर को सभी के लिए रोल आउट कर रहा है। और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि WABetainfo मेटा के स्वामित्व वाले लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग के अपकमिंग फीचर की सभी जानकारी देता है और उसकी जानकारी काफी हद तक आमतौर पर सही होती है। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

अपडेट के साथ मिलेगा एक नया बटन

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिसमें यह फीचर साफ-साफ देखने को मिल रहा है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, अब चैनल में आने वाले अपडेट के साथ आपको एक फॉर्वड बटन मिलेगा। बटन पर क्लिक करके इस अपडेट को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर कर सकते हैं। यह चैट्स और ग्रुप में मिलने वाली मैसेज फॉर्वड की सुविधा जेसा ही है।

Image Credit- (WABetainfo)

ऑफिशियल चेंजलॉग अभी भी जरूरी सुधार जैसे इंस्टेंट वीडियो को रिकॉर्ड और शेयर करना, वीडियो को जल्दी से फॉर्वड या रिवाइंड करने के लिए डबल-टैप सुविधा देगा। इस नए फीचर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को पहले एप्पल ऐप स्टोर पर जाकर अपने व्हाट्सएप को अपेड करना होगा। इसके बाद भी अगर आपको अपडेट नहीं मिले तो परेशानन हों, थोड़ा इंतजार करें। आने वाले हफ्तों में यह सुविधा आपके मोबाइल ऐप में आ जाएगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।