WhatsApp वीडियो कॉल में अब 32 लोग होंगे शामिल, नया Speaker spotlight फीचर भी हुआ जारी

WhatsApp ने अपने यूजर्स के कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई नए अपडेट्स जारी किए हैं। अब यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान 32 लोगों को शामिल कर सकेंगे। स्क्रीन शेयर के साथ ऑडियो भी होगी शामिल। Speaker spotlight नाम के फीचर ने भी दी दस्तक।

Published By: Manisha
Published: Jun 13, 2024, 09:02 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp में आए कई कॉलिंग फीचर
  • स्क्रीन शेयर के साथ ऑडियो भी होगी शेयर
  • वीडियो कॉल के दौरान 32 लोगों को कॉल में कर सकेंगे शामिल

WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए कॉलिंग फीचर को पहले से बेहतर बनाते हुए कुछ नए अपग्रेड्स जारी किए हैं। नए अपडेट के बाद अब यूजर्स कॉल के दौरान ऑडियो के साथ स्क्रीन शेयर कर सकेंगे। इसके साथ व्हाट्सऐप के सभी प्लेटफॉर्म पर वीडियो कॉल के दौरान 32 लोगों को शामिल किया जा सकेगा। सिर्फ इतना ही नहीं व्हाट्सऐप ने एक नया Speaker spotlight फीचर भी पेश किया है। आखिर यह फीचर कैसे काम करता है? आइए जानते हैं इन सभी फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट के जरिए नए कॉलिंग फीचर की जानकारी दी है। साथ ही बताया है कि यह फीचर डेस्कटॉप से लेकर मोबाइल तक, हर व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

Screen sharing with audio

Screen sharing with audio फीचर की बात करें, तो अब यूजर्स कॉल के दौरान केवल स्क्रीन ही नहीं बल्कि स्क्रीन के साथ की ऑडियो भी सामने वाले को शेयर कर सकेंगे। अब तक व्हाट्सऐप पर केवल स्क्रीन शेयर का ऑप्शन उपलब्ध था। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

More participants

इसी के साथ इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में वीडियो कॉल के दौरान शामिल होने वाले मेंबर्स की संख्या में भी इजाफा कर दिया है। अब आप व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के दौरान 32 लोगों तक को कॉल में शामिल कर सकेंगे।

Speaker spotlight

इस अपडेट में एक और खास फीचर स्पीकर स्पॉटलाइट भी लाया गया है। यह वीडियो कॉल पर बात कर रहे कॉन्टैक्ट को अपने आप हाइलाइट करता है और उन्हें स्क्रीन पर सबसे पहले दिखाता है।

आपको बता दें, WhatsApp ने साल 2015 में अपने यूजर्स के लिए कॉलिंग फीचर लॉन्च किया था। तब से इस फीचर में कई अपग्रेड रिलीज किए गए। नॉर्मल कॉलिंग के बाद ऑडियो व वीडियो कॉलिंग फीचर लेकर आया गया। इसके बाद ग्रुप कॉल की सुविधा पेश की गई। अब ग्रुप वीडियो कॉल के दौरान सदस्यों की संख्या में इजाफा कर दिया गया है। आप 32 लोगों के साथ अब वीडियो कॉल का आनंद ले सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।