PM Modi ने 'Mann Ki Baat' में SACHET App का किया जिक्र, जानें ऐप की खासियत

SACHET App: PM नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को मन की बात प्रोग्राम के तहत SACHET App का जिक्र किया। यहां जानें किस काम आता है यह ऐप।

Published By: Manisha | Published: Apr 27, 2025, 03:34 PM (IST)

SACHET App: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 27 अप्रैल 2025 को मन की बात (Mann ki Baat) के 121वें एपिसोड में देशावासियों को संबोधित किया। इस संबोधन के दौरान PM Modi ने एक ऐप का जिक्र किया, जिसके बाद से ही हर कोई इस ऐप के बारे में जानना चाह रहा है। इस ऐप का नाम SACHET App है। पीएम ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हर एक देशवासी को इस ऐप को अपने फोन में जरूर डाउनलोड करना चाहिए। आखिर यह ऐप क्या है और पीएम मोदी ने इसे डाउनलोड करने की अपील देशवासियों से क्यों की? आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: 11 मई को क्यों मनाया जाता है National Technology Day? PM ने टेक्नोलॉजी को बताया आत्मनिर्भर भारत का अहम स्तंभ

क्या है Sachet App?

Sachet App एक राष्ट्रीय आपदा चेतावनी मोबाइल ऐप है। इस ऐप को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा तैयार किया गया है। सचेत ऐप यूजर्स को रियल टाइम लोकेशन के आधार पर प्राकृतिक आपदा होने से पहले यूजर्स को अलर्ट भेजकर सावधान करता है। यह ऐप बाढ़, चक्रवात, सुनामी, आंधी, तूफान व बिजली गिरने जैसी प्राकृतिक आपदाओं होने से पहले यूजर्स को इससे सचेत करता है। और पढें: PM Modi का इंस्टाग्राम पर जलवा, ट्रंप-पुतिन को पीछे छोड़ बने सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले नेता

सिर्फ प्राकृतिक आपदा ही नहीं बल्कि इसके जरिए यूजर्स मौसम से जुड़ी जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। यदि किसी जगह आपदा घटित हो गई है, तो उस जगह पर आपको क्या करना चाहिए या क्या कुछ नहीं करना चाहिए यह ऐप इससे जुड़ी भी सभी जानकारी देता है। यह ऐप GPS सिस्टम पर काम करता है। GPS के जरिए आपकी करंट लोकेशन में क्या कुछ होगा, उसकी जानकारी यह ऐप अलर्ट के तौर पर आपको देगा। और पढें: India AI Impact Summit 2026: PM Modi ने AI पर दिया अपना MANAV Vision, कहा AI में भारत को भय नहीं भाग्य दिखता है

कहां से डाउनलोड करें ऐप?

Sachet App को एंड्रॉइड यूजर्स Google Play Store के जरिए आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, iOS यूजर्स के लिए यह ऐप App Store पर भी उपलब्ध है। खास बात यह है कि यह ऐप कई क्षेत्रीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है। इसके जरिए ऐप के जरिए आप अपनी पसंदीदा भाषा में डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।