Twitter ने किया बड़ा खुलासा, भारत में ये होगी Twitter Blue की कीमत, जानें फीचर्स

Twitter Blue को लेकर भारतीय बाजार में लंबे समय से अटकलें और लीक्स सामने आ रहे थे, लेकिन अब ट्विटर ने इसकी कीमत का खुलासा कर दिया है। ट्विटर ब्लू सर्विस के तहत यूजर को ब्लू बैज के अलावा कई नए फीचर्स भी देखने को मिलेंगे, जिसमें Edit Tweet भी शामिल है।

Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 09, 2023, 10:11 AM (IST) | Edited: Feb 09, 2023, 10:12 AM (IST)

हाइलाइट

  • Twitter Blue की कीमत का खुलास भारत में हुआ।
  • Twitter Blue के वेब और ऐप के लिए अलग-अलग कीमत है।
  • Twitter Blue वेब का सब्सक्रिप्शन 650 रुपये है।

Twitter Blue को लेकर भारतीय बाजार में लंबे समय से अटकलें और लीक्स सामने आ रहे थे, लेकिन अब ट्विटर ने इसकी कीमत का खुलासा कर दिया है। ट्विटर ब्लू सर्विस के तहत यूजर को ब्लू बैज के अलावा कई नए फीचर्स भी देखने को मिलेंगे, जिसमें Edit Tweet, लंबे ट्वीट और बुक मार्क ऑर्गनाइज कर सकेंगे। और पढें: X ने दोबारा लॉन्च किया Android ऐप, बेहतर परफॉर्मेंस के साथ मिलेगा स्मूथ एक्सपीरियंस

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने कीमत की जानकारी ट्विटर इंडिया के प्लेटफॉर्म पर शेयर की है। वेब और ऐप यूजर्स को अलग-अलग रकम चुकानी होगी। ट्विटर वेबसाइट से Twitter Blue सर्विस का एक्सेस करते हैं तो मंथली चार्ज 650 रुपये होगा, जबकि Android और iOS app में इसका इस्तेमाल करेंगे तो इसका मंथली चार्ज 900 रुपये होगा। और पढें: Elon Musk का नया AI करेगा कमाल, अब AI वीडियो बनेंगे पहले से ज्यादा रियलिस्टिक

सालाना सब्सक्रिप्शन में होगी बजत

Twitter Blue के एनुअल सब्सक्रिप्शन पर प्लान की भी जानकारी दी गई है और इन प्लान पर डिस्काउंट भी लिस्टेड है। ट्विटर ब्लू वेब का इस्तेमाल करने पर पूरे साल 7800 रुपये का खर्चा आएगा, लेकिन एनुअल प्लान लेने पर यूजर्स को सिर्फ 6800 रुपये ही खर्च करने होंगे और ऐसे में यूजर्स को 1000 रुपये की सेविंग होगी। और पढें: X में आया कमाल का ‘History’ फीचर, अब नहीं खोएंगे पुराने पोस्ट

Twitter Blue को subscribe कैसे करें

ट्विटर वेबसाइट्स पर जाकर यूजर्स को Twitter Blue (क्लिक करें) के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपने अकाउंट से लॉगइन करना होगा और यूजर्स को प्राइस लिस्ट नजर आने लगेगी। वेबसाइट पर पॉपअप के रूप में नजर आने वाले बैनर में मंथली और एनुअल दोनों प्लान को लिस्टेड किया है। साथ ही इसके फीचर्स को भी बताया है। आइए जानते हैं उनके बारे में।

Twitter Blue के फीचर्स

  • 50 प्रतिशत विज्ञापनः ट्विटर ब्लू सर्विस के अंदर यूजर्स को 50 प्रतिशत कम विज्ञापन नजर आएंगे।
  • बड़े वीडियो कर पाएंगे पोस्टः पोस्टर के मुताबिक, यूजर्स आसानी से बड़े-बड़े वीडियो को पोस्ट कर पाएंगे।
  • पहले एक्सेसः अधिकतर फीचर्स का अर्ली एक्सेस मिलेगा, यानी नॉन ट्विटर ब्लू यूजर्स से पहले इसका एक्सेस मिलेगा।
  • Edit Tweet: ट्विटर ब्लू में यूजर्स को ट्वीट को एडिट करने का ऑप्शन भी मिलेगा। इस फीचर की मांग लंबे से हो रही है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।